फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress alleged SP and BJP.

सपा-भाजपा का चल रहा गुप्त एजेंडा: कांग्रेस

Wed, 15 Oct 2014 12:57 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Oct 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
congress alleged SP and BJP.

कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आयोजन से माहौल बिगड़ने की सपा द्वारा व्यक्त की जा रही आशंका पर उसे आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा, अगर सरकार को यह लग रहा है कि इस आयोजन से माहौल बिगड़ सकता है तो इस आयोजन की इजाजत ही क्यों दी गई है? इससे साफ है कि दोनों पार्टियां साठगांठ कर जनता को बेवकूफ बना रही हैं।

कांग्रेस का यह बयान प्रदेश सरकार के मंत्री व सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आरएसएस की बैठक से सामाजिक माहौल बिगड़ सकता है।
विज्ञापन


कांगेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही भाजपा और सपा की नूरा कुश्ती का विरोध करती आई है। चौधरी के बयान से यह साफ  हो गया है कि भाजपा, आरएसएस एवं सपा अपने गुप्त एजेंडे के तहत कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर खिंचाई

congress alleged SP and BJP.

कांग्रेस ने एक बार फिर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार की खिंचाई की। प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा, प्रदेश में कानून व्यस्था सुधारने के नाम पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिर्फ समीक्षा बैठकें और तबादला करने तक सीमित हैं।

कानून व्यवस्था सुधारने के नाम पर तबादला उद्योग चलाया जा रहा है। प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज कायम हो चुका है। आम जनमानस में भय व्याप्त है। राजधानी के पेट्रोल पम्पों पर रोजाना अपराधियों द्वारा हमले कर लूटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed