फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress afraid of modi and vishwas

तो इस डर से पंगा नहीं ले रही कांग्रेस

Thu, 30 Jan 2014 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Jan 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
congress afraid of modi and vishwas

कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव को लेकर निश्चिंतता दिखाने की चाहे जितनी कोशिशें हो रही हों लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी के रणनीतिकार अंदर ही अंदर काफी चिंतित हैं। वे कोई नया पंगा मोल लेने या मोर्चा खोलने से बच रहे हैं। सुल्तानपुर से पार्टी सांसद डॉ. संजय सिंह को असम के कोटे से राज्यसभा भेजने के फैसले से यह बात पूरी तरह साबित हो जाती है।

विज्ञापन

कांग्रेसियों ने ही किया था विश्वासघात

congress afraid of modi and vishwas

वैसे तो संजय सिंह की कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में पत्नी के पराजय के साथ ही शुरू हो गई थी। संजय सिंह चाहते थे कि जिन कांग्रेसियों ने चुनाव में विश्वासघात करके उनकी पत्नी अमिता सिंह को चुनाव में पराजित करा दिया, उन पर आलाकमान कार्रवाई करे। पर, कांग्रेस आलाकमान संजय की नाराजगी की अनदेखी करता रहा। संजय सिंह ने भी भाजपा में उम्मीदें तलाशनी शुरू कर दीं। भाजपा भी संजय सिंह को राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतारकर उन्हें अमेठी में ही घेरे रखना चाहती थी, पर संजय की तरफ से राज्यसभा भेजने की शर्त में मामला उलझ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमार विश्वास और मोदी का खौफ

congress afraid of modi and vishwas

इसी बीच, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी ‘आप’ के उभार से देश की सियासी समीकरणों में बदलाव शुरू हो गया। दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चला रही ‘आप’ ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया। ‘आप’ के प्रमुख नेता कुमार विश्वास कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के खिलाफ ताल ठोकने अमेठी पहुंच गए। एक तरफ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी व भाजपा से निपटने की चुनौती से परेशान कांग्रेस को समझौता कर लेने में ही भलाई लगी।

विज्ञापन

राहुल की नैया पार लगाने की कोशिश

congress afraid of modi and vishwas

कांग्रेस के रणनीतिकार समझ गए कि संजय सिंह के समर्थक जिस तरह पिछले डेढ़ साल से कांग्रेसियों के विश्वासघात का बदला लेने की टिप्पणियां कर रहे हैं, वे राहुल के विजय रथ के लिए संकट बन सकती हैं। नतीजतन कांग्रेस आलाकमान को संजय सिंह को राज्यसभा भेजकर उन्हें मना लेने में ही भलाई लगी। एक तरह से कांग्रेस ने इस फैसले के जरिये संजय सिंह पर ही राहुल को अमेठी से चुनाव जिताकर भेजने का नैतिक दबाव भी बना दिया है। चर्चा है कि कांग्रेस अमेठी की जिम्मेदारी संजय सिंह पर डाल देगी, जिससे राहुल ज्यादा आसानी व बेफिक्री के साथ देशभर में चुनावी सभाएं कर सकेंगे।

राजनाथ सिंह भी एक फैक्टर

congress afraid of modi and vishwas

डॉ. संजय सिंह के जरिये कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में क्षत्रिय समीकरण को दुरुस्त करने का रास्ता भी तलाशा है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के पास इस समय सूबे में संजय सिंह से ज्यादा प्रभावी कोई चेहरा नहीं था जिससे वह क्षत्रियों को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश करती। कांग्रेस को यह भी लग रहा है कि बदले माहौल में भाजपा को राजनाथ सिंह के नाते क्षत्रियों का वोट मिल सकता है। प्रदेश में किसी दूसरी पार्टी के पास बड़ा क्षत्रिय चेहरा न होने से राजपूतों का पूरा वोट भाजपा के पक्ष में लामबंद हो सकता है। इसे भी ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने डॉ. संजय सिंह को राज्यसभा भेजकर मना लेने में ही भलाई समझी।

विश्वास ने फिर बोला हमला

congress afraid of modi and vishwas

‘आप’ नेता डॉ. कुमार विश्वास ने बुधवार को अमेठी में ताबड़तोड़ सभाएं कर राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता ने बड़े-बड़ों को सबक सिखाया है। जनता की नुमाइंदगी करने वाले जब मुंह फेर लेते हैं तो उसका जवाब भी उन्हें ऐसा ही मिलता है। अमेठी की जनता राहुल गांधी के 10 साल के कार्यकाल का हिसाब मांग रही है। चुनाव में इसका नतीजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। विश्वास ने कहा कि अशिक्षा, बेरोजगारी और गरीबी का दंश झेल रही अमेठी की जनता अब जमीनी हकीकत समझ चुकी है। अमेठी के लोग अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। कई वर्ष से एक ही परिवार की जंजीरों में जकड़े लोग आजाद होना चाह रहे हैं। इतिहास अपने को दोहराता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर अमेठी 1977 के इतिहास को दोहराने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed