फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   confusion over javed jafri home in lucknow

घर पड़ा है वीरान, आखिर कहां रहते हैं जावेद?

Wed, 16 Apr 2014 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Apr 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
confusion over javed jafri home in lucknow

लखनऊ से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी जावेद जाफरी ने नामांकन के वक्क एफिडेविट में जिस घर का पता दिया, वहां कोई नहीं रहता। पुलिस भी उन्हें नहीं खोज पा रही।

विज्ञापन


दरअसल, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जावेद जाफरी कहीं गायब हो गए हैं। उनके मकान पर उन्हें सुरक्षा देने के लिए मंगलवार सुबह पहुंचे पुलिस सिपाहियों को वह ढूंढ़े नहीं मिले।
विज्ञापन


सिपाही मकान के बाहर से उन्हें आवाज लगाते रहे, दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन जावेद ही बाहर आए और न ही उनके समर्थक।

अड़ोस-पड़ोस के लोगों को यही पता नहीं था कि जावेद यहां रहते भी हैं कि नहीं। थक हार कर सिपाहियों ने इलाके के कोतवाल से भी मदद मांगी, लेकिन वे भी कुछ न बता सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन फॉर्म में यह है पता

confusion over javed jafri home in lucknow

लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे आप प्रत्याशी जावेद जाफरी पीजीआई थाना क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित सरस्वतीपुरम मकान नंबर 28 (तुलसी पार्क के पास) में रहते है।

करीब 10:30 बजे के आसपास पुलिस लाइन से सिपाही मंगेर प्रसाद और मो. ऐश उन्हें मकान में खोज न पाए। थक हारकर पीजीआई थाने के कोतवाल शिवाजीत सिंह से भी उन्होंने मदद मांगी तो उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए।

मोहल्लेवालों से पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि एडवोकेट अशोक शुक्ल के मकान में जावेद जाफरी किराए पर रह रहे हैं। पड़ोसियों से अशोक शुक्ल का मोबाइल नंबर मांगा।
 
सिपाहियों को उन्होंने वहीं बैठकर इंतजार करने को कहा। इलाकाई लोगों ने बताया कि करीब ढांई-तीन घंटे बाद आई एक गाड़ी उन्हें जावेद जाफरी के डालीबाग स्थित कार्यालय पर ले गई।

रद हो सकता था जावेद का नामांकन!

confusion over javed jafri home in lucknow

कुछ दिन पहले राजधानी से बड़ी खबर आई कि जावेद जाफरी का नामांकन रद हो सकता है। यही वजह थी कि पार्टी ने आदर्श शास्‍त्री को भी पर्चा दाखिल करवा दिया।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जावेद जाफरी ने अपने एफिडेटिवट में इसी घर को लेकर गलत जानकारी दी थी जिसकी वजह से उनका नामांकन रद होने का डर था।

इसको लेकर तमाम आरोप भी लगाए गए थे। हालांकि, आयोग की जांच में कोई भी जानकारी गलत नहीं पाई गई और जावेद का नामांकन रद नहीं हुआ।

हालांकि, सुरक्षा‌कर्मियों की भागदौड़ और इलाके के लोगों के बयान से सवाल एक बार फिर उठ गया है कि जावेद का घर है कहां।

जावेद ने बताया, कहां रह रहे हैं

confusion over javed jafri home in lucknow

'आप' प्रत्याशी जावेद जाफरी हफ्ते भर से ज्यादा समय से लखनऊ में है। कभी रिक्शा चला रहे हैं, तो कभी बस में टहल रहे हैं।

नामांकन करने से पहले उनके घर के वजूद पर सवाल भी उठे तो उनका प्रचार शेड्यूल उनके सेलेब्रिटी होने की वजह से बिगड़ भी रहा है।

जब अमर उजाला ने जावेद से उनके घर के बारे में सवाल किया तो उन्होंने ये जवाब दिया, 'वो एक छोटा किराये का मकान, जहां कभी रहा, कभी यार-दोस्तों के साथ स्क्रिप्ट लिखी, बाकी इन दिनों दोस्त आमिर रजा के मकान में रह रहा हूं।'

वो कमाने के दौरान वेट भी घटा मान रहे हैं, लेकिन बात जब घर की चली तो बताते हैं कि चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले एक अच्छा घर खरीदेंगे ताकि परिवार भी साथ रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed