फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   confusion about burial of tajia continues due to coronavirus

ताजिया दफन करने को लेकर असमंजस बरकरार, 30 अगस्त को दफन किए जाने हैं ताजिए

Mon, 24 Aug 2020 01:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Aug 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
confusion about burial of tajia continues due to coronavirus
- फोटो : amar ujala
गणेश चतुर्थी और ताजियादारी को लेकर शासन स्तर पर गाइडलाइन जारी होने के बाद भी लोगों में असमंजस बरकरार है। इसकी वजह गणेश प्रतिमा विसर्जन और ताजिया दफन करने के बारे में स्थिति स्पष्ट न होना है। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए शासन ने सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित करने और ताजिया रखने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


कहा गया था कि लोग सादगी के साथ अपने घरों पर ही गणेश चतुर्थी और मुहर्रम  मनाएं। ऐसे में असमंजस इस बात को लेकर है कि घरों में जो प्रतिमाएं रखी गई हैं, उन्हें विसर्जित कहां और कैसे किया जाएगा। ऐसे ही जो ताजिया घरों में रखे जाएंगे, उन्हें कहां और कैसे दफन किया जाएगा?
विज्ञापन


ताजिया रखने को लेकर शनिवार तक स्थिति साफ न होने के कारण शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद के साथ कुछ उलमा पुराने लखनऊ में धरने पर बैठ गए थे। पुलिस कमिश्नरेट और गृह विभाग के अफसरों के साथ हुई उनकी बातचीत के बाद धरना समाप्त कर दिया गया था। तय हुआ कि घरों में ताजिया रखने पर कोई पाबंदी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थान पर ताजिया रखने और जुलूस निकालने पर पाबंदी

अब सवाल उठ रहा है कि जो ताजिया घरों में रखा जाएगा, उसे 10वें मुहर्रम को दफन किया जाता है, ऐसे में ताजिया दफन कहां होगा और कितने लोग एक ताजिया के साथ जा सकते हैं, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान झांकी निकालने और 10वें मुहर्रम को सार्वजनिक स्थान पर ताजिया रखने और जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed