{"_id":"612f9434f39f02195852c5e3","slug":"condition-of-lucknow-and-near-by-areas-are-like-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव बोले- लखनऊ और आसपास के जिलों में भी फिरोजाबाद जैसा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव बोले- लखनऊ और आसपास के जिलों में भी फिरोजाबाद जैसा हाल
Wed, 01 Sep 2021 08:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Sep 2021 08:24 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोगों को अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है। आने वाले चुनाव में जनता इन सबका हिसाब करेगी।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल काफी बुरा है। लखनऊ और आसपास के जिलों में फिरोजाबाद जैसे हालात हैं। कई जिले टाइफाइड से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बुधवार को कहा कि सपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा बहुत मजबूत किया था जिसे भाजपा ने ध्वस्त कर दिया। बारिश-जलजमाव के कारण संचारी रोग तेजी से फैल रहे हैं। सरकार की ओर से संक्रमण रोकने की दिशा में कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल से 56 मौतें होने के बाद भी शासन-प्रशासन की नींद नहीं टूटी। लखनऊ में ही अब तक टाइफाइड से सौ लोग प्रभावित हो चुके हैं। जिला अस्पताल और पीएचसी पर बुनियादी सुविधाओं तक का अकाल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रचार में मग्न भाजपा सरकार लखनऊ व प्रदेश के शहरों, बस्तियों, गांवों में फैल रहे बुखार से प्रभावित बच्चों और बड़ों के लिए स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करे। जनता इसका हिसाब चुनाव में करेगी।