फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   condition of Kalyan Singh is better, hospitalised in SGPGI.

Health Update: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सेहत में सुधार, उपचार में लगी टीम से कर रहे बातचीत

Sun, 11 Jul 2021 11:13 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Jul 2021 11:13 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
condition of Kalyan Singh is better, hospitalised in SGPGI.
बीते दिनों भाजपा नेता शाहनवाज ने उनसे मुलाकात की थी। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

एसजीपीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। उनका ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर नियंत्रित है। अब वे लोगों को पहचान भी रहे हैं और उपचार में लगी टीम से बातचीत भी कर रहे हैं। पीजीआई के निदेशक आरके धीमान लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कल्याण की हालत गंभीर होने पर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें एसजीपीजीआई रेफर कर दिया गया था।

बता दें कि भाजपा नेता व मंत्री लगातार उनके स्वास्थ्य पर अपडेट ले रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पुत्र राजवीर को फोन कर उनके स्वास्थ्य पर अपडेट लिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनसे मिलकर उनका हालचाल लिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उनसे मिलने आए। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने भी उनका हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल जाकर अब तक दो बार उनसे मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed