फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Computer science student suspended for assault

मारपीट के आरोप में कंप्यूटर साइंस का छात्र निलंबित

Thu, 14 Apr 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Computer science student suspended for assault
लविवि प्रशासन ने मारपीट के मामले में छात्र को किया निलंबित। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विवि के द्वितीय परिसर स्थित इंजीनियरिंग फैकल्टी के एक छात्र के साथ मारपीट में चीफ प्रॉक्टर ने कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र सुधांशु सिंह को विवेचना पूरी होने तक निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

छात्रावास के आवंटन को निरस्त करते हुए तत्काल प्रभाव से खाली करने का भी निर्देश दिया है। परिसर और छात्रावास में उसके प्रवेश को वर्जित कर दिया गया है।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने बताया कि बीटेक कंप्यूटर साइंस के द्वितीय वर्ष के छात्र सुधांशु सिंह ने नौ अप्रैल की रात अपने 15-20 साथियों के साथ इंजीनियरिंग चौराहे पर एक छात्र को रोक कर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

रॉड, हॉकी व बेल्ट से पीड़ित छात्र का सिर फोड़ दिया था। छात्रों पर पीड़ित की दस्तार खोलकर उसके बालों को खींचकर मारपीट करने और जातिसूचक अपशब्दों के इस्तेमाल करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। उन्होंने बताया कि विवेचना तक सुधांशु को निलंबित करते हुए छात्रावास का आवंटन निरस्त कर दिया है।
तीन दिनों के अंदर उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि वह उपस्थित नहीं हुआ तो निष्कासित करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। अन्य छात्रों की पहचान व पुष्टि होते ही उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed