{"_id":"5f80acf59e5ae57ed20df9e1","slug":"compulsory-retirement-of-seven-executive-engineers-of-pwd","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी के सात अधिशासी अभियंताओं को अनिवार्य सेवानिवृत्ति, शासनादेश भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी के सात अधिशासी अभियंताओं को अनिवार्य सेवानिवृत्ति, शासनादेश भी जारी
Sat, 10 Oct 2020 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
retirement
प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग के सात अधिशासी अभियंताओं को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। इनके खिलाफ सेवाकाल में विभिन्न गड़बड़ियों के आरोप थे। नियम-7 के तहत जांच और कार्य संतोषजनक न पाए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई है। इन सभी की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के बाबत शासनादेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
आजमगढ़ में तैनात अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार सोनवानी और मिर्जापुर में तैनात अधिशासी अभियंता देवपाल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। इसी तरह से
एटा में तैनात अधिशासी अभियंता विपिन पचौरिया, श्रावस्ती में तैनात अधिशासी अभियंता पवन कुमार, खीरी एनएच विंग के अधिशासी अभियंता गिरजेश कुमार, बलिया के अधिशासी अभियंता राम केवल प्रसाद, सहारनपुर में तैनात अधिशासी अभियंता मदन कुमार संतोषी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है।
विज्ञापन
राज्यपाल की अनुमति के बाद अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।