{"_id":"d649efa8a0846ba3e063c318b26a2267","slug":"compounder-recruitment-in-ib","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपाउंडरों की भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपाउंडरों की भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Jun 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने कंपाउंडरों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आईबी डेपुटेशन पर सरकारी कंपाउंडरों की भर्ती करता है। इसके लिए उसने प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
यह डेपुटेशन तीन साल के लिए होगा लेकिन इसे दो वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है। आईबी बाद में इन्हें अपने यहां समायोजित भी कर सकती है।
आईबी ने कंपाउंडर के 73 पदों व एक महिला स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए सरकारी विभाग के कर्मियों से आवेदन मांगे हैं।
आईबी के असिस्टेंट डायरेक्टर एसके सिन्हा ने प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को यह सर्कुलर भेजा है।
इसमें कहा गया है कि सरकार अपने यहां के ज्यादा से ज्यादा कर्मियों के आवेदन इसमें कराए। इसमें कंपाउंडरों को 5,200-20,200 व ग्रेड पे-2800 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतिनियुक्ति पर मिलने वाले अन्य भत्तों के साथ ही बेसिक वेतन का 15 फीसदी भत्ता उन्हें और दिया जाएगा। बेसिक वेतन में ग्रेड वेतन जोड़कर 15 फीसदी का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके तहत अगरतला, देहरादून, डिब्रूगढ़, गंगटोक, इंफाल, कोहिमा, आईटीबीपी-लेह, शिमला और श्रीनगर में तैनाती दी जाएगी।
आवेदन पांच अगस्त से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर, आईबी, एमएचए, 35 एसपी मार्ग, बापू धाम नई दिल्ली भेजना होगा।