{"_id":"6a4c16936bde2ac7390b9fbe","slug":"complaints-regarding-land-and-road-disputes-at-the-samadhan-diwas-grievance-redressal-day-lucknow-news-c-13-lko1070-1815745-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: समाधान दिवस में भूमि, सड़क विवादों की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: समाधान दिवस में भूमि, सड़क विवादों की शिकायतें
विज्ञापन
मोहनलालगंज तहसील दिवस में आए फरियादी।
लखनऊ। संपूर्ण समाधान दिवस में मोहनलालगंज और सरोजनीनगर तहसीलों में भूमि विवाद, अवैध कब्जे और सड़क मरम्मत से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखी गईं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों पर जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मोहनलालगंज में सिसेंडी गांव के लोगों ने उपजिलाधिकारी न्यायालय में दायर कब्जा-बेदखली के वाद को फर्जी बताया। आरोप लगाया कि वर्ष 1979 में खरीदी गई भूमि पर उनका 50 वर्षों से कब्जा है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि जसवीर सिंह ने फर्जी तथ्यों के आधार पर वाद दायर किया है। इस वाद में तीन मृतकों के नाम भी शामिल किए गए हैं। एसडीएम पवन पटेल ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वहीं, सरोजनीनगर तहसील में एसडीएम अंकित शुक्ला की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। बंथरा निवासी प्रदीप यादव ने लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों की मरम्मत न होने की शिकायत की। चंद्रावल के बृजेश कुमार और गंगा प्रसाद ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। लालनगर हरदोइया के जगदेव ने वरासत संबंधी विवाद उठाया। नानमऊ के जयसिंह ने पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जे और धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। जैतीखेड़ा के तालाब के 10 वर्षीय पट्टे को लेकर भी विवाद सामने आया।
विज्ञापन
810 शिकायतें, 131 का मौके पर निस्तारण
जिले की पांचों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को 810 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 131 का ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
सबसे अधिक 315 शिकायतें मोहनलालगंज में प्राप्त हुईं। इनमें से 77 का मौके पर ही निस्तारण हुआ। बीकेटी में 207 में से 41, मलिहाबाद में 102 में से नौ, सदर तहसील में 38 में से चार शिकायतों का निस्तारण हो सका। सरोजनीनगर में 148 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। विभागवार देखें तो सबसे ज्यादा 443 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जबकि पुलिस की 121, विकास की 60 और अन्य विभागों की 136 शिकायतें प्राप्त हुईं।