फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Complaints range from instances of fraudulent sale deeds to the failure to provide a connection for three months despite the meter having been installed.

Lucknow News: कहीं फर्जी बैनामा तो कहीं लगे मीटर में तीन महीने से कनेक्शन नहीं देने की शिकायत

Sun, 06 Sep 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Complaints range from instances of fraudulent sale deeds to the failure to provide a connection for three months despite the meter having been installed.
समाधान दिवस में ​शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी।
लखनऊ। जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने 672 शिकायतें सुनीं। इनमें से 101 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष संबंधित विभागों को भेज दी गई।
विज्ञापन

मलिहाबाद में किसान अजेंद्र ने बताया कि लोन माफ होने के बावजूद पंजाब एंड सिंध बैंक ने बकाया और अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया है। वहीं, तहसीन की विधवा पेंशन एक वर्ष से बंद है। बख्शी का तालाब में लेसा की वर्टिकल व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं। श्रद्धा सिंह का निर्माण कनेक्शन घरेलू नहीं हुआ, जिससे उन्हें अधिक बिल आ रहा है। रामआसरे के आवास पर तीन माह से मीटर लगा है, पर लाइन नहीं खींची गई। बिजली कर्मी केबल खुद लगाने को कह रहे हैं। एडीएम वित्त राकेश सिंह ने एसडीओ जीशान अली से निस्तारण रिपोर्ट मांगी है। सरोजनीनगर के बंथरा थानाक्षेत्र के ओम नारायण ने पिता की मृत्यु के बाद कुछ लोगों द्वारा मृतक के नाम से अज्ञात व्यक्ति को खड़ाकर जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



तहसीलवार मिलीं शिकायतें
तहसील सदर में 53 शिकायतों में चार, मलिहाबाद में 107 में आठ, बीकेटी में 174 में 45, मोहनलालगंज में 231 में 36 और सरोजनीनगर में 107 शिकायतों में से आठ का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व से संबंधित 346 मामले सबसे अधिक थे। इसके अलावा पुलिस से संबंधित 91, विकास के 65, अन्य 137, समाज कल्याण के 13, राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त सात, शिक्षा के पांच, नगर निगम के पांच और स्वास्थ्य से संबंधित तीन प्रार्थना पत्र आए।

समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी।

समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी।

समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी।

समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed