फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Complaints of garbage collection and encroachment were raised in the Mayor's Chaupal.

Lucknow News: महापौर की चौपाल में उठी कूड़ा कलेक्शन और अतिक्रमण की शिकायतें

Tue, 09 Jun 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Complaints of garbage collection and encroachment were raised in the Mayor's Chaupal.
चौपाल में ​शिकायतें सुनतीं महापौर।
लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महापौर की ओर सोमवार को दो वार्डों पेपर मिल कॉलोनी और राजीव गांधी प्रथम वार्ड में चौपाल का आयोजन किया। इसमें लोगों ने सफाई, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, अतिक्रमण और नाला सफाई सही न होने की शिकायतें उठाईं। महापौर ने समस्याओं को दूर कराने वादा किया और लापरवाही को लेकर नगर निगम अधिकारियों से नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

पेपर मिल कॉलोनी वार्ड में अच्छेमल पार्क में चौपाल लगाई गई थी। इसमें गोमतीनगर विश्वास खंड, बादशाहनगर सचिवालय कॉलोनी, पेपर मिल कॉलोनी, नेहरू एन्क्लेव, बाबा पुरवा, भीखम पुरवा, चक्कर पुरवा, वाल्मीकि नगर व एम ब्लॉक के नागरिकों ने भाग लिया। लोगों ने बताया कि नगर निगम नियमित सफाई तो करा रहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर लोग के सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने और नालों पर अतिक्रमण करने से समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
विज्ञापन

कई स्थानों पर नालों के ऊपर रैंप बना दिए गए हैं, जिससे सफाई कार्य प्रभावित होता है और बरसात में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। आवारा पशुओं की समस्या भी उठी। ऑल इंडिया कैफी आजमी अकादमी को नगर निगम के अधीन लेकर उसके बेहतर संचालन एवं रखरखाव की व्यवस्था किए जाने का सुझाव भी दिया गया। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को इस प्रस्ताव का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षद राजेश सिंह गब्बर और संजय राठौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा घरों से नहीं उठा रहा कूड़ा

राजीव गांधी प्रथम वार्ड में चौपाल मलिक टिंबर के सामने स्थित पार्क में आयोजित हुई। इसमें गोमतीनगर विनय खंड, विराट खंड, विनीत खंड, विजय खंड एवं विवेक खंड के निवासियों ने पेड़ों की कटाई-छंटाई, नाले-नालियों की सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान तथा पार्कों के रखरखाव से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से उठाई गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर नियमित सफाई व कूड़ा संग्रहण नहीं हो रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण न होने की शिकायतों का महापौर ने विशेष संज्ञान लिया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के पते मौके पर ही कार्यदायी संस्था लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) के प्रतिनिधियों को नोट कराने के निर्देश दिए। साथ ही एलएसए अधिकारियों को जांच कर यह रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा कि संबंधित क्षेत्रों में कूड़ा संग्रहण वाहन क्यों नहीं पहुंच रहे और समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

चौपाल में शिकायतें सुनतीं महापौर।

चौपाल में शिकायतें सुनतीं महापौर।

चौपाल में शिकायतें सुनतीं महापौर।

चौपाल में शिकायतें सुनतीं महापौर।

चौपाल में शिकायतें सुनतीं महापौर।

चौपाल में शिकायतें सुनतीं महापौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed