फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   complaint against sdm

कब्जा दिलाने गए एसडीएम के खिलाफ शिकायत

Thu, 25 Jul 2013 10:44 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
complaint against sdm

वर्षों पहले खरीदी गई जमीन पर जबरन दूसरे को कब्जा दिलाने के मामले में बख्शी का तालाब के तत्कालीन उपजिलाधिकारी धनंजय शुक्ला के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है।

विज्ञापन


मामले में तत्कालीन नायब तहसीलदार सुरेश राय, तत्कालीन कानूनगो वीरपाल चौरसिया सहित सात लोगों के नाम शामिल हैं।

सीजेएम प्रमोद त्यागी ने परिवाद को दर्ज करते हुए वादी के बयान के लिए 27 जुलाई की तारीख तय की है।

कोर्ट में बीकेटी के बरगदी मगढ़ निवासी मोहनलाल ने परिवाद दायर करके बताया कि वर्षों पहले उसने मुन्नी देवी से एक जमीन खरीदी थी।

8 मई 2013 को दिन में 10 बजे बीकेटी तहसील के चकमार्ग के लिए गठित टीम पुलिस के साथ आई।

इसके बाद नायब तहसीलदार सुरेश राय के नेतृत्व में कानूनगो वीरपाल, लेखपाल बचई सोनकर, गांव के मो. जमाल, मो. सत्तार व गफ्फार ने साठगांठ करके बिना विधिक प्रक्रिया अपनाए उसकी जमीन पर सीमेंट के पोल गाड़ दिए।
विज्ञापन


परिवादी से कहा कि अब जमीन मो. जमाल जोतेंगे। यदि पोल उखाड़ा तो जेल भेज दिया जाएगा।

आरोप लगाया गया कि तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने अन्य लोगों के सहयोग से उसकी जमीन पर जमाल को अवैध कब्जा करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed