{"_id":"5f351f4873263c3d581032c2","slug":"complain-filed-to-case-against-bjp-spokesperson-sambit-patra","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव त्यागी निधन: यूथ कांग्रेस महासचिव ने तहरीर देकर संबित पात्रा पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव त्यागी निधन: यूथ कांग्रेस महासचिव ने तहरीर देकर संबित पात्रा पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की
Thu, 13 Aug 2020 04:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Aug 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
राजीव त्यागी (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने अयोध्या नगर कोतवाली में तहरीर देकर संबित पात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संबित पात्रा की अभद्र टिप्पणी के बाद ही राजीव त्यागी की तबियत खराब हुई थी और फिर उनका निधन हो गया। बता दें कि कांग्रेस नेता व प्रवक्ता राजीव त्यागी बुधवार को एक चैनल पर डिबेट शो में थे। इस दौरान उनकी तबियत खराब हो गई जिसके बाद उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
राजीव त्यागी गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-16 में परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी शिक्षिका हैं और उनके दो बेटे हैं। यशोदा अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुनील डागर ने बताया, शाम करीब साढ़े छह बजे त्यागी को अस्पताल लाया गया था। उन्हें टीवी डिबेट के दौरान दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की कि अस्पताल आने से पहले ही उनकी सांसे थम चुकी थीं।
विज्ञापन