फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Complain filed against Amitabh Thakur.

आईपीएस अमिताभ ठाकुर पर रेप का मुकदमा दर्ज

Sun, 12 Jul 2015 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Jul 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
Complain filed against Amitabh Thakur.

आईपीएस अमिताभ ठाकुर के खिलाफ गाजियाबाद के अंबेडकर कॉलोनी निवासी महिला ने शनिवार देर रात दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। उनपर एससी-एसटी एक्ट और धमकाने संबंधी धाराएं भी लगी हैं।

विज्ञापन


पीड़ित महिला डीजीपी मुख्यालय गई। वहां से उसे महिला थाने भेज दिया गया। एसओ गोमतीनगर सैयद मोहम्मद अब्बास ने बताया कि महिला व उसके पति ने महिला थाने में शनिवार को अपना बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन


महिला व उसके पति ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में नूतन ठाकुर गाजियाबाद गई थीं। वहां उससे उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद नूतन ठाकुर ने उसे लखनऊ बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने पति के साथ 31 दिसंबर को नूतन ठाकुर के घर पहुंची। नूतन ने उसे नौकरी दिलवाने का झांसा देकर अमिताभ ठाकुर के कमरे में इंटरव्यू के लिए भेज दिया। इसके बाद अमिताभ ठाकुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गोमतीनगर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की।

नहीं हुई महिला आयोग में शिकायत

Complain filed against Amitabh Thakur.

महिला ने बताया कि उसने 14 जनवरी को राज्य महिला आयोग से शिकायत की। वहां भी सुनवाई नहीं हुई तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पर अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

महिला का आरोप है कि अमिताभ ठाकुर की तरफ से उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं। एसओ अब्बास के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि इससे पहले एएसपी ट्रांसगोमती मनीराम यादव कहते रहे कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज होगा।

एसओ के मुताबिक मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला उस मुकदमे में भी आरोपी है, जो आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने दर्ज कराया है। उस मुकदमे के सिलसिले में भी महिला व उसके पति के बयान लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि नूतन ठाकुर ने इसी महिला के मामले में खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी, सदस्य अशोक पांडेय के खिलाफ इसी मामले में साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed