{"_id":"587398f64f1c1b577fba7eb5","slug":"complain-against-bsp-by-bjp-in-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती के खिलाफ चुनाव आयोग गई भाजपा, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती के खिलाफ चुनाव आयोग गई भाजपा, कार्रवाई की मांग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 09 Jan 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने मायावती पर धर्म व जाति के आधार पर वोट मांगने का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर मायावती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा का कहना है कि मायावती ने 3 जनवरी को की गई प्रेस कांफ्रेंस कर जाति व धर्म के आधार पर प्रत्याशियों को टिकट देने की घोषणा की। जो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन होने के साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन है। अत: उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से अनुसूचित जातियों को 85, दलितों को 87, मुस्लिमों को 97, अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों को 106, ब्रह्रमणों को 66, क्षत्रियों को 36 और 11 सीटें क्षत्रिय, वैश्य और कायस्थ समुदायों को देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
बसपा ने अब तक 401 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।