फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Company director molested woman at gunpoint, arrested

Lucknow News: असलहे के बल पर कंपनी के निदेशक ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2025 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Company director molested woman at gunpoint, arrested
लखनऊ। आलमबाग इलाके में निजी कंपनी के निदेशक ने असलहे के बल पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ की। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर पीड़िता ने आलमबाग थाने में शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मानकनगर निवासी पीड़िता के मुताबिक उन्हें शहरी आजीविका केंद्र के माध्यम से एल्डिको उद्यान स्थित लौजारी गुड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी मिली थी। कंपनी के निदेशक वीर प्रताप सिंह ने 13 जून को उन्हें 13,500 रुपये मासिक वेतन पर रखा। आरोप है कि 15 जुलाई को वीर प्रताप सिंह ने पीड़िता को घर बुलाने की कोशिश की। पीड़िता ने इन्कार कर दिया। 19 जुलाई को आरोपी के कहने पर पीड़िता स्कूटी से उसे घर छोड़ने गई। वहां आरोपी ने अश्लील हरकत की। विरोध पर असलहा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर अश्लीलता की। डर के मारे पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। इससे आरोपी की हिम्मत और बढ़ गई। मंगलवार को आरोपी ने पीड़िता को धमकी देकर अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद मूवी दिखाने आलमबाग स्थित एक मॉल में ले गया। आरोपी की हरकतों को भांपकर पीड़िता वहां से भाग निकली और थाने में शिकायत की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आलमबाग ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर वीर प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed