राष्ट्रमंडल खेलः खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में यूपी के पदक विजेता खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि तीन गुना तक बढ़ा दी गई है।
इतना ही नहीं शिरकत भर करने वालों को भी प्रोत्साहन के रूप में 5-5 लाख रुपये नगद दिए जाने का भी फैसला किया गया है। मंगलवार शाम शासन ने इसे हरी झंडी दे दी।
कॉमनवेल्थ गेम्स में व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण जीतने वाले को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं रजत लाने वाले को 30 लाख तो कांस्य विजेता को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।
अब तक इस तरह दिया जाता था धन
अब तक व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी को 15 लाख, रजत को 10 लाख तो कांस्य जीतने वाले को 8 लाख रुपये दिए जाते थे।
वहीं टीम वर्ग में अब स्वर्ण विजेताओं को 30 लाख, रजत को 15 लाख तो कांस्य लाने वाली टीम को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
अब तक इस वर्ग में यह राशि क्रमश : 10 लाख, 8 लाख और 6 लाख तक सीमित थी। खेल विभाग के सूत्रों की मानें तो इसी माह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स में नाम रोशन करने वालों के साथ 446 राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
अभी खिलिड़ियों की सूची तय नहीं
इस पर प्रमुख खेल सचिव भुवनेश कुमार का कहना है कि ‘खिलाड़ियों के हित में लिया गया यह राज्य सरकार का बड़ा फैसला है। इससे यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने का प्रयास करेंगे।
प्रदेश में खेलों का ग्राफ भी बढ़ेगा। कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले और भाग लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल होते ही मुख्यमंत्री से समय लिया जाएगा।’