{"_id":"60e9efc18ebc3ebf5379235a","slug":"common-law-admission-test-will-held-in-7-centeres-lucknow-news-lko586364557","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात परीक्षा केंद्रों पर होगी क्लैट, साढ़े तीन हजार से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात परीक्षा केंद्रों पर होगी क्लैट, साढ़े तीन हजार से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों की बीएलएलबी ऑनर्स और एलएलएम में दाखिले के लिए होने वाली कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।
23 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए राजधानी में परीक्षा केंद्र तय हो गए हैं। सात केंद्रों पर करीब 3500 से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे। इस बार परीक्षा ऑफलाइन होगी। कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा कराई जाएंगी।
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय यूपी और उत्तराखंड के परीक्षा केंद्रों का नोडल केंद्र हैं।
इस बार लीक से हटकर सरकारी कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिनमें विवि का परिसर भी शामिल है।
विधि विवि के ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ. संजय दिवाकर ने बताया कि एलएलबी ऑनर्स और एलएलएम के लिए करीब 3500 छात्र परीक्षा में बैठेंगे।
राजधानी में विधि विवि, डीएवी पीजी कॉलेज, महाराजा बिजली पासी राजकीय कॉलेज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय, पुनर्वास विश्वविद्यालय, दीन दयाल उपाध्याय राजाजीपुरम और जय नारायण पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
इस बार परीक्षा ऑफलाइन कराई जाएगी। गत विर्ष कोरोना महामारी के चलते परीक्षा ऑनलाइन कराई गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कानपुर में दो, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
एलएलएम के लिए पेपर पैटर्न में बदलाव
परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। एलएलएम के लिए एमसीक्यू आधारित पेपर होगा, जिसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस बार विस्तारित ऑन्सर वाले प्रश्नों को हटा दिया गया है, जबकि एलएलबी ऑनर्स के लिए कुल 150 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। इंग्लिश, करंट अफेयर्स, लॉजिकल रीजनिंग, लीगल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। हर प्रश्न एक अंक का होगा, जबकि हर गलत आन्सर पर एक चौथाई अंक काटा जाएगा।