फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Committee to investigate Prushta's death in private hospital

Lucknow News: निजी अस्पताल में प्रूसता की मौत की जांच करेगी कमेटी

Tue, 24 Feb 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Committee to investigate Prushta's death in private hospital
लखनऊ। बीकेटी के सैरपुर क्षेत्र के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत की जांच के लिए सोमवार को तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई। इसने अस्पताल प्रबंधन से इलाज से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर की संस्तुति होगी। उधर, तीमारदारों का आरोप है कि कमीशन के लिए क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता ने मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

बीकेटी के रामपुर बेहड़ा गांव के शोभित की पत्नी अनुष्का (28) का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा था। आरोप है कि आशा कार्यकर्ता ने बेहतर इलाज का झांसा देकर उसे सैरपुर स्थित सनराइज हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और रविवार रात उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जांच के लिए बीकेटी सीएचसी प्रभारी डॉ. जेपी सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकरण मिला। सीएमओ की ओर से बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी सभी बिंदुओं की गहनता से जांच करके रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी आरोप है कि इसी आशा बहू बीते वर्ष हीमोग्लोबिन कम होने पर इंटौजा की प्रसूता को निजी अस्पताल भेजा था। वहां खून चढ़ने के दौरान हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई थी। अफसरों ने मामले में कार्रवाई के बजाय लीपापोती करके अस्पताल फिर से खुलवा दिया। आशा बहु के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed