फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Commission called for report in case of negligence in treatment

Lucknow News: इलाज में लापरवाही के मामले में आयोग ने तलब की रिपोर्ट

Sun, 16 Feb 2025 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Commission called for report in case of negligence in treatment
लखनऊ। गोमतीनगर में निजी अस्पताल की लापरवाही से मरीज का पैर खराब हो गया। शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने निजी अस्पताल को दोषी नहीं माना। पीड़ित ने जांच में गड़बड़ी का आरोप लगाकर मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराया है। आयोग से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


गोमतीनगर खरगापुर कौशलपुरी निवासी नीरज मिश्रा (35) वर्ष 2022 में सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। परिजन, उन्हें विनोद अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने बताया कि दाएं पैर की हड्डी टूटी है। ऑपरेशन कर राड डालनी पड़ेगी। 29 अप्रैल 2022 को विनोद अस्पताल से कुर्सी रोड स्थित ग्रीन सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यहां भी डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पैर में राॅड डाली और मरीज को विनोद अस्पताल भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल से छुट्टी के बाद नीरज की हालत बिगड़ने लगी। आठ बार पैर का ऑपरेशन हुआ मग मर्ज ठीक नहीं हुआ। सीएमओ दफ्तर में शिकायत की। यहां अस्पताल को दोषी नहीं माना गया। पीड़ित ने स्वास्थ्य महानिदेशक से शिकायत की। इस पर एडी मंडल को जांच सौंपी गई। कार्रवाई न होने से पीड़ित ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed