{"_id":"6a0636329e9de947650ede82","slug":"commission-agents-steer-clear-of-the-new-malihabad-sub-market-lucknow-news-c-13-lko1096-1737273-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मलिहाबाद नवीन उपमंडी से आढ़तियों ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मलिहाबाद नवीन उपमंडी से आढ़तियों ने बनाई दूरी
Fri, 15 May 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 15 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
मलिहाबाद चौराहे पर तैयार नई मंडी, हाईवे किनारे तैयार की जा रही अस्थायी मंडी व आढ़तियों को समझात
मलिहाबाद। कारोबारी एक बार फिर विशिष्ट नवीन उप मंडी मलिहाबाद से दूरी बना रहे हैं। वे हरदोई-लखनऊ राज्यमार्ग किनारे अस्थायी मंडी सजाने की तैयारी में जुट गए हैं। बुधवार को एसडीएम और मंडी सचिव की लगभग 70 कारोबारियों के साथ बैठक भी बेनतीजा रही।
मलिहाबाद चौराहे के पास लगभग 85.50 करोड़ रुपये की लागत से वातानुकूलित मंडी तैयार की गई है। तीन मार्च 2025 को इसमें दुकानें आवंटित कर कार्य शुरू हुआ था। निवर्तमान मंडी सचिव ने मंडी में दुकानों को लगाने की कोशिश की थी, लेकिन आढ़तियों ने अस्थायी मंडी में ही कारोबार किया था। आढ़ती नसीम ने बताया कि तेज धूप में टिनशेड के नीचे आम खराब हो सकता है। उन्होंने ऊंचे चबूतरों और सड़कों के निर्माण की मांग की, ताकि बारिश में लोडेड गाड़ियां आसानी से निकल सकें। आम को सुरक्षित रखने के लिए 2500 टन का कोल्ड स्टोर भी बनाया गया है।
25 फर्मों के लाइसेंस निरस्त
मंडी सचिव सुभाष सिंह ने बताया कि 25 फर्मों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। ये फर्म मलिहाबाद का लाइसेंस लेकर दुबग्गा मंडी से कारोबार कर रही थीं। वे जानबूझकर व्यक्तिगत लाभ के लिए मलिहाबाद मंडी से क्रय-विक्रय नहीं कर रहे थे। आम के सीजन में अस्थायी मंडी बनाकर कार्य करना नियम विरुद्ध है। नोटिस का जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।