{"_id":"599b2d524f1c1b1b048b47fc","slug":"commercially-run-of-lucknow-metro-may-be-delay","type":"story","status":"publish","title_hn":"पितृ पक्ष के चलते और बढ़ सकता है मेट्रो में सफर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पितृ पक्ष के चलते और बढ़ सकता है मेट्रो में सफर का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
टेस्ट के दौरान मेट्रो संचालन
प्रदेश सरकार से उद्घाटन की तारीख मांगने के बाद अब लखनऊ मेट्रो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए 24 अगस्त के बाद कोई भी समय देने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
ऐसे में उम्मीद है कि 24 अगस्त से पांच सितंबर के बीच कभी भी मेट्रो का कॉमर्शियल रन शुरू हो सकता है।
एलएमआरसी के एक अफसर ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से पूछा गया था कि कॉमर्शियल रन का उद्घाटन कब कराया जा सकता है।
इस पर 24 अगस्त के बाद कभी भी कार्यक्रम कराने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से हरी झंडी मिलते ही तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। कॉमर्शियल रन के लिए जरूरी सुविधाएं और टेस्ट पहले ही पूरीकी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
एलएमआरसी को आशंका है कि अगर पांच सितंबर तक कॉमर्शियल रन शुरू नहीं हुआ तो सितंबर के अंत में ही तारीख तय होगी। चूंकि छह से 21 सितंबर तक पितृ पक्ष है, ऐसे में कॉमर्शियल रन टल सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद नवरात्र में ही शुरुआत हो पाएगी। इसलिए अधिकारियों का प्रयास है कि अगस्त के अंत में प्रधानमंत्री की तारीख मिल जाए। इससे कॉमर्शियल रन एक महीना और लेट होने से बच जाएगा।