फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Comeback... hit the mark after 23 years, won a total of seven medals.

Lucknow News: वापसी... 23 साल बाद लगाया निशाना, कुल सात पदक जीते

Fri, 03 Jul 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Comeback... hit the mark after 23 years, won a total of seven medals.
लखनऊ। 23 वर्ष बाद प्रतिस्पर्धी निशानेबाजी में लौटे डॉ. ओम प्रकाश यादव ने 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात व्यक्तिगत पदक जीतकर लखनऊ का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 10 दिन चली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के सैकड़ों निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। आर्थिक एवं तकनीकी सेवा अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश ने छह-सात माह के अभ्यास और प्रशिक्षण के बाद तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन

उन्होंने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में दो स्वर्ण, 50 मीटर राइफल प्रोन में एक स्वर्ण और एक कांस्य, 50 मीटर पिस्टल में एक रजत और एक कांस्य तथा 10 मीटर एयर पिस्टल में एक रजत पदक जीता। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने जिन व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लिया, उनमें प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। निशानेबाजी के साथ डॉ. ओम प्रकाश लंबी दूरी की दौड़ में भी सक्रिय हैं। उन्होंने लखनऊ और अन्य शहरों में आयोजित कई मैराथन में शानदार प्रदर्श करते हुए बेहतर स्थान हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed