फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Colors of NIFT talents will shine in craft market

Lucknow News: क्रॉफ्ट बाजार में निखरेंगे निफ्ट की प्रतिभाओं के रंग

Tue, 04 Feb 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Colors of NIFT talents will shine in craft market
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) की दीवार पर पेंटिंग करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : संवाद
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में दो दिवसीय क्राफ्ट बाजार का आयोजन पांच से छह फरवरी तक होगा। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 40 से अधिक हस्तशिल्पी, हथकरघा कारीगर व कलाकार शामिल होंगे। यह दो दिवसीय आयोजन कला, संस्कृति और शिल्प के समृद्ध संगम को दर्शाएगा, जिसमें शिल्पकारों और डिजाइनरों के साथ निफ्ट के विद्यार्थी भी प्रतिभाग करेंगे। आम जनता के लिए क्राफ्ट बाजार खुलेगा, जिससे वे खरीदारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


दो दिवसीय क्रॉफ्ट बाजार की साज-सज्जा तेजी से चल रही है। निफ्ट के विद्यार्थी दीवारों को पेंट कर आकर्षक बना रहे हैं। आयोजन में हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के साथ निफ्ट की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी तैयारियों में जुटे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी क्रॉफ्ट बाजार को आकर्षक बनाएंगे। दोनों दिन क्राफ्ट बाजार आम लोगों के लिए खोला जाएगा, ताकि लोग हथकरघा और हस्तशिल्प के उत्पादों को खरीद सकेंगे।
विज्ञापन


कैंपस के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि क्राफ्ट बाजार में कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए स्केचिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। इसमें भाग लेने के लिए विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। यह प्रतियोगिता दोनों दिन चलेगी, जिससे विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लास वेयर व तारकशी का होगा प्रदर्शन
कलस्टर इनिशिएटिव कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि क्रॉफ्ट बाजार में फरीदाबाद का ग्लास वेयर, लखनऊ की चिकनकारी, जरी, जरदोजी, सीतापुर की दरी के साथ ही लकड़ी की नक्काशी, पत्थर पर नक्काशी, तारकशी, बर्तन एवं खिलौने, मूज कला, बोन कार्विंग जैसी कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed