{"_id":"6a35a5b011794df7470e0475","slug":"collision-between-bus-scooter-and-bike-youth-loses-his-life-lucknow-news-c-13-lko1070-1791053-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बस से डाला, स्कूटी और बाइक की टक्कर, युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बस से डाला, स्कूटी और बाइक की टक्कर, युवक की गई जान
विज्ञापन
हरदोई रोड पर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन व प्रदर्शन करते लोग।
दुबग्गा। हरदोई रोड पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस की डाला, स्कूटी और फिर बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार मो. मलिक (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डाला चालक और बाइक सवार घायल हो गए। आरोपी चालक बस छोड़कर भाग निकला।
घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर हरदोई रोड जाम कर दिया। वे मलिक के परिजनों के लिए सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये मुआवजा तथा चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एसीपी काकोरी और तहसीलदार सदर के आश्वासन पर साढ़े तीन घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, शाम चार बजे दुर्गागंज स्थित किंग मोटर्स के सामने ओवरटेक करने के प्रयास में हरदोई की ओर से आ रही कैसरबाग डिपो की बस की आगे चल रहे पिकअप डाले से जोरदार टक्कर हो गई। इससे डाला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया।
विज्ञापन
इसी दौरान बस ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार काकोरी के कटरा बाजार निवासी व अलीगंज के निजी अस्पताल के कर्मचारी मो. मलिक को चपेट में ले लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित बस की टक्कर से बाइक सवार बालागंज के न्यू हैदरगंज निवासी धर्मेश चौरसिया भी घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी बस के पिछले पहिये में फंसकर दूर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने घायल पिकअप चालक प्रतापगढ़ के लालगंज के अनिल यादव और बाइक सवार धर्मेश चौरसिया को ट्रॉमा सेंटर भेजा। इंस्पेक्टर काकोरी ने बताया कि मो. मलिक के पिता की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।