फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   college manager molested student in lucknow

लखनऊः कॉलेज प्रबंधक ने 12 वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, शोर मचाने पर दी ये धमकी

Sat, 20 Jul 2019 01:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Jul 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
college manager molested student in lucknow
आरोपी अतुल - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में कृष्णानगर के कनौसी इलाके में इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, प्रिंसिपल ने घटना से इनकार किया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक अतुल वर्मा हैं। वहीं, उसकी मां सीमा वर्मा कॉलेज की प्रिंसिपल हैं। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 12वीं की छात्रा स्कूल से बाहर जाने कोे प्रिंसिपल के कमरे में गेटपास मांगने गई।
विज्ञापन


उस वक्त कमरे में अतुल अकेला था। आरोप है कि उसने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी और कमरे का दरवाजा भी बंद कर लिया। छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया तो अतुल ने उसका भविष्य खराब करने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिवारीजनों को पूरी बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

इसके बाद वे छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शाम पांच बजे अतुल वर्मा को दबोच लिया। वहीं, कॉलेज की प्रिंसिपल और प्रबंधक की मां देर शाम थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि छात्रा का आरोप बेबुनियाद है।

स्कूल में ड्रेस चेक की जा रही थी। छात्रा के बैच न लगाने पर प्रबंधक ने फटकारा था। इससे नाराज होकर उसने आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed