{"_id":"69334f4be30af8737f0a299b","slug":"cold-wind-coming-through-the-window-in-gomti-express-lucknow-news-c-13-knp1050-1503760-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमती एक्सप्रेस में खिड़की से आ रही सर्द हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमती एक्सप्रेस में खिड़की से आ रही सर्द हवा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस की खिड़कियों के शीशे इस कदर ढीले हो गए हैं कि सर्दी के मौसम में यात्री ठंडी हवा से ठिठुरने को मजबूर हैं। ट्रेन संख्या 12419 गोमती एक्सप्रेस के यात्री दीपक सिंह ने एक्स पर रेल मंत्री से खिड़की के शीशे ढीले होने की शिकायत की है।
वहीं, कोच संख्या डी-6 में यात्रा कर रहे धर्मेंद्र ने खिड़की के शीशे में कंबल फंसाने का फोटो वायरल किया। रेल मंत्री को टैग करके लिखा गया है कि आपकी रेल का मेंटेनेंस इतना बेहतर है कि मुझे सर्दी में खिड़की के बीच से आ रही ठंडी हवा को रोकने के लिए अपना कंबल फंसाना पड़ा। पूरी गाड़ी में मेंटेनेंस 10% भी नहीं। रेलवे ने डीआरएम लखनऊ को यात्री के पीएनआर नंबर के साथ शिकायत पोस्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
वहीं, वीआईपी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस से लखनऊ से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्री रवींद्रदास ने एक्स पर शिकायत की कि तेजस तीन घंटा लेट थी। स्टेशन पर बना वेटिंग लाउंज बंद मिला। बिना किसी ठोस कारण के इसे बंद किए जाने पर नाराजगी जताई।