फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cold wave in whole Uttar Pradesh, Kanpur becomes most cold city.

कोहरे और गलन से यूपी में जनजीवन बेहाल: कानपुर सबसे ठंडा, मौसम विज्ञानी बोले- नए रिकॉर्ड बनाएगी ठंड

Tue, 03 Jan 2023 12:40 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Jan 2023 12:40 PM IST
सार

पूरा यूपी शीतलहर की चपेट में है। कोहरे और गलन से जनजीवन बेहाल हो गया है। मंगलवार को कानपुर सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार ठंड रिकॉर्ड बनाएगी।

विज्ञापन
Cold wave in whole Uttar Pradesh, Kanpur becomes most cold city.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पारे का ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है। सोमवार रात से मंगलवार की सुबह तक प्रदेश में पारा 3.6 डिग्री तक जा पहुंचा। मौसम विभाग ने ठंड और बढ़ने व प्रदेश के अन्य जिलों में पारा गिरने व कोहरा बढ़ने के आसार जताए हैं। जनवरी के तीसरे हफ्ते में बूंदाबांदी के भी आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के सुबह साढ़े आठ बजे के ऑब्जरवेशन के मुताबिक, कानपुर में न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। अयोध्या में 5.5 और बाराबंकी में 6.6 डिग्री रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नजीबाबाद में 4 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 5.2 डिग्री रहा।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचआर रंजन के मुताबिक, कानपुर और नजीबाबाद शीत लहर की चपेट में सर्वाधिक हैं। जबकि हमीरपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ आदि शहरों में ठंडे दिन ने लोगों को बेहाल कर जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया। लखनऊ में न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री तक पहुंचा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी को मिला राम मंदिर के मुख्य पुजारी का समर्थन, पत्र लिखकर कहा- लक्ष्य में मिले सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए दिया निमंत्रण, अखिलेश ने ये दिया जवाब


मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार सर्दियां लंबी तो नहीं पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली जरूर हो सकती हैं। एचआर रंजन के मुताबिक, मंगलवार से दो दिन और कोल्ड डे कंडीशन सक्रिय रहेगी। दिन में ठंड रहेगी। इसके बाद पांच से सात जनवरी तक सूखी ठंड रहेगी, जो चुभने वाली हो सकती है। 08 से 12 जनवरी के बीच न्यूनतम पारे के गिरकर तीन से चार डिग्री तक आने के आसार हैं। 20 से 22 जनवरी के आसपास बादल छाए रहने के आसार हैं। बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद तापमान फिर सामान्य की ओर बढ़ेगा। ठंड कम होगी, हालांकि अचानक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता फरवरी के पहले हफ्ते में बूंदाबांदी करवा सकती है।

इस सीजन में तीन बार बूंदाबांदी के आसार हैं। तापमान तीन डिग्री तक आया तो साल 2014 का रिकॉर्ड टूटेगा। उस साल आठ जनवरी को पारा इतना ही रहा था। बीते वर्षों में जनवरी में पारे की बात करें तो वर्ष 2017 में न्यूनतम पारा .1 डिग्री तक  आया था। 2019 में यह 5.3 डिग्री था। बीते साल 2022 में यह 4.5 डिग्री रहा था।

बारिश का ट्रेंड बीते वर्षों में
बीते 12 सालों के ट्रेंड के मुताबिक जनवरी के दूसरे पखवारे के आसपास अच्छी बारिश हुई है। 2021 में यह एक मिमी. ही रही, लेकिन 2020 में 39.2 मिमी. बारिश हुई थी। 2012 में तो 55.4 मिमी पानी गिर चुका है। वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक सीएम नौटियाल कहते हैं कि 72 साल बाद पहली बार लगातार तीन ला निनया हो रहे हैं। नतीजतन भारत में अधिक सर्दी हो रही है। अफगानिस्तान, ईरान और हिंदुकुश से होती हुई सर्द जेट स्ट्रीम भारत की ओर बढ़ेगी। सोमवार की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई। पूरे दिन राजधानी कोहरे की चादर से ढकी रही। बीच में कुछ देर के लिए धूप निकली पर यह बेअसर रही। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री लुढ़क कर 17 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed