फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cold wave continues in up, most of trains are affected.

यूपी में बर्फीली सर्दी, इन ट्रेनों के हुए चक्के जाम

Mon, 29 Dec 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 Dec 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
cold wave continues in up, most of trains are affected.

राजधानी में रविवार को दिन भर बर्फीली हवा बहने और गलन ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। लोग घरों में कैद रहे तो सड़कों पर भी भीड़ कम दिखी। सुबह और शाम को जबर्दस्त कोहरे के चलते यातायात पर भी असर पड़ा। दोपहर बाद करीब डेढ़ घंटे के लिए धूप तो निकली, लेकिन सूरज बेअसर ही रहा।

विज्ञापन


आलम यह रहा कि अभी तक जहां शहर के लोग न्यूनतम तापमान गिरने से ठिठुर रहे थे, रविवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं चढ़ पाने से ठंड से कांपते रहे। राजधानी का अधिकतम तापमान रविवार को सामान्य से 12 डिग्री कम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, कोहरे के चलते सुबह 8 बजे तक बिजिबिलटी 20 मीटर रही।
विज्ञापन


रविवार होने के बावजूद शाम के बाद बाजारों में चहल-पहल बहुत कम रही। रात को एक बार बर्फीली हवा ने ठिठुराया। शाम पांच बजते-बजते को कोहरे के कारण अंधेरा छाने लगा और शाम 7:30 बजे तक शहर घने कोहरे की चादर में लिपट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ट्रेन कैंसिल, दो दर्जन हुई लेट

cold wave continues in up, most of trains are affected.

कोहरे के चलते करीब 130 ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 313 स्टेशन भीषण कोहरे की चपेट में बने रहे।

नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) में ट्रेनों की स्थिति अपडेट न होने के कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को ट्रेन 11123 बरौनी -ग्वालियर मेल बरौनी से रवाना नहीं हो सकी इस वजह से ये ट्रेन सोमवार को लखनऊ नहीं आएगी।

12230 लखनऊ मेल पांच घंटे, 14864 मरुधर एक्सप्रेस 9 घंटे, 12556 गोरखधाम 7 घंटे, 14512 नौचंडी एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से चल रही हैं। 14004 न्यू फरख्‍खा एक्सप्रेस 4 घंटे, 15708 आम्रपाली 7.30 घंटे लेट हो चुकी है।

वहीं 12232 चंडीगढ़- लखनऊ 15 घंटे ,12524 नई दिल्ली जलपाईगुडी एक्सप्रेस 13 घंटे,12238 बेगमपुरा 7 घंटे,14674 शहीद एक्सप्रेस 5 घंटे और13258 जनसाधरण 8.30 घंटे लेट पहुंचेगी।

12183 भोपाल एक्सप्रेस 4 घंटे, 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस 12 घंटे, 54251 लखनऊ-सराहनपुर पैसेंजर 11 घंटे, 15909 अवध आसाम 5 घंटे,12203 अमृतसर गरीबरथ 5.30 घंटे, 14257 काशी विश्वनाथ 13.30 घंटे लेट है। 14511 नौचंडी एक्सप्रेस 10 घंटे, 14649 सरयू यमुना 12 घंटे और 13005 पंजाब मेल 16 घंटे देरी से आएगी।

डेढ़ महीने निरस्त होंगी ये ट्रेनें

cold wave continues in up, most of trains are affected.

घने कोहरे की वजह से रेलवे ने अगले डेढ़ महीने के लिए कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। ये ट्रेनें हैं- 12369/ 70 हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस, 13119/ 20 सियालदाह-दिल्ली एक्सप्रेस, 13255/ 56 दानापुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस,13257/ 58 राजेंद्र नगर-आनंद बिहार जनसाधारण और 5483/84 दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस।

ट्रेन 13131 व 32 कोलकाता-आनंद विहार एक्सप्रेस आगामी 31 दिसंबर से लेकर 16 फरवरी के मध्य मुगलसराय जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल तक नहीं चलेगी।

विमान भी हुए प्रभावित
कम विजिबिल्टी की वजह से कई विमान जहां कई-कई घंटे लेट रहे। वही शून्य दृश्यता को देखते हुए दोपहर को इंडिगो एयरलांइस की दिल्ली से लखनऊ व वाया दिल्ली होते हुए श्रीनगर जाने वाली तथा शाम को अहमदाबाद से दिल्ली होते हुए लखनऊ और वाया दिल्ली होकर मुम्बई जाने वाली चार उडाने 6ई-522, 525, 146 और 184 रद्द कर दी गई।

कोहरे की वजह से शनिवार की रात 11:45 बजे दुबई से अमौसी एयरपोर्ट आने वाली एयरइंडिया एक्सप्रेस उडान करीब 12 घंटे देरी से रविवार की दोपहर 12:10 बजे पहुंच सकी। वही सुबह के समय यहां आने वाली एयर इंडिया, इंडिगो, जेटएयरवेज व गो एयर के विमान भी कई घंटे विलम्ब रहे। दोपहर करीब 12 बजे के बाद ही इनका संचालन शुरू हो सका।

12वीं तक के स्कूल एक जनवरी तक बंद

cold wave continues in up, most of trains are affected.

राजधानी में शीत लहर और भयंकर सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने नौवीं से कक्षा 12 के भी स्कूल एक जनवरी तक बंद कर दिए हैं। अभी तक केवल कक्षा आठ तक के स्कूलों के लिए ही छुट्टी घोषित की गई थीं। कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल सोमवार से सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच खुलने थे।

इस बीच रविवार को मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए जिला अधिकारी राजशेखर ने 12वीं तक के स्कूल भी बंद करने का आदेश जारी कर दिया।जिला अधिकारी के अनुसार कक्षा 12 तक के सभी स्कूल एक जनवरी तक बंद रहेंगे। भले ही वो किसी बोर्ड से संबद्ध हों।

इस समय अगर किसी स्कूल में परीक्षा या कोई दूसरा जरूरी इवेंट हो तो उसे आगे के लिए स्थगित कर दिया जाए। अगर कोई ऐसा इवेंट है जिसे टाला नहीं जा सकता है तो उसके लिए जिला अधिकारी अनुमति के बाद ही स्कूल खोला जाएगा।

ऐसा न होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस और सभी थानाध्यक्षों को स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्कूल अब दो जनवरी को खुलेंगे।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम से राहत के आसार नहीं है। अधिकतम पारा भी पूरे प्रदेश में सामान्य से 5 से 12 डिग्री तक कम दर्ज हो रहा है। इससे गलन जारी रहेगी, दोपहर तक धूप खिलने की संभावना है। कोहरा अभी आने वाले दिनों में भी छाया रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed