{"_id":"63a9ba9b5183b944f9356983","slug":"cold-day-warning-for-western-uttar-pradesh-jhansi-coldest-mercury-below-6-in-agra-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोल्ड डे की चेतावनी, झांसी सबसे ठंडा, आगरा, बरेली में पारा 6 से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोल्ड डे की चेतावनी, झांसी सबसे ठंडा, आगरा, बरेली में पारा 6 से नीचे
Mon, 26 Dec 2022 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Dec 2022 08:45 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, अमरोहा, पीलीभीत, संभल, बंदायूं और आसपास कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी। यहां दिन बहुत ठंडे होंगे।
विज्ञापन
सर्दी, यूपी में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में ठंड की तेजी अब रफ्तार पकड़ने लगी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। वहीं सप्ताह की शुरुआत में ही झांसी, आगरा, बरेली में पारा 6 से नीचे जा पहुंचा है। इसमें झांसी सबसे ठंडा रहा, जबकि कई अन्य शहरों में भी पारा 10 से नीचे बना रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, अमरोहा, पीलीभीत, संभल, बंदायूं और आसपास कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी। यहां दिन बहुत ठंडे होंगे। इसके अलावा इन शहरों के साथ-साथ मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत आदि में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
झांसी में 3.6 डिग्री गिर गया पारा
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, सर्वाधिक ठंड झांसी में रही, यहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। एक दिन पहले यहां पारा 8.7 था। सोमवार को 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अन्य ठंडे शहरों में आगरा (5.8), बरेली आब्जरवेटरी (5.8), अलीगढ़ (6.6), मुजफ्फरनगर (6.4), उरई (6.6), शाहजहांपुर (7.0) और कानपुर नगर (8.0) डिग्री रहा।
विज्ञापन