फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cockroaches were roaming in the coaches, causing sleepless nights for the passengers.

Lucknow News: बोगियों में घूम रहे थे कॉक्रोच, यात्रियों की नींद उड़ी

Mon, 06 Oct 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Cockroaches were roaming in the coaches, causing sleepless nights for the passengers.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली लखनऊ मेल व एसी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनों में कॉक्रोच घूम रहे हैं। इससे यात्रियों का सोना दुश्वार हो गया है। शिकायत करने पर निस्तारण भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली गाड़ी संख्या 12230 लखनऊ मेल की सेकंड एसी बोगी ए-1 में सफर करने वाले यात्री धनंजय ने सोशल मीडिया एक्स पर डीआरएम सुशील कुमार वर्मा से ट्रेन में कॉक्रोच होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि महंगे टिकट पर सफर के बावजूद सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। रातभर जागकर सफर करना पड़ा। बोगी में कॉक्रोचों की भरमार थी।
विज्ञापन

चारबाग से नई दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेन 12429 एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-5 की संख्या 54, 56 पर यात्रा करने वाले अनिल तिवारी ने भी कॉक्रोचों को लेकर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि बोगी में कॉक्रोच होने से कई और यात्रियों को भी दिक्कतें हुईं। शिकायत के बाद डीआरएम ने मामले की जांच के लिए कहा है। साथ ही पेस्ट कंट्रोल के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों खर्च, फिर भी मक्खी, मच्छर, कॉक्रोच
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि ट्रेनों में साफ-सफाई व पेस्ट कंट्रोल पर प्रतिवर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद स्लीपर ही नहीं, एसी बोगियों तक में मक्खियों, मच्छरों व कॉक्रोचों के होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। रेलवे अफसरों को ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेना चाहिए।

यात्री को दिया गंदा बेडरोल
लखनऊ छपरा एक्सप्रेस की एसी बोगी में यात्रा करने वाले आरके सिंह ने गंदा बेडरोल देने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे पूर्व भी तीन बार ट्रेन में यात्रा कर चुके हैं, उस समय भी गंदा बेडरोल दिया गया था। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed