फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coaches for metro and bullet train will be made in raebareli rail coach factory

रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री में अब मेट्रो और बुलेट ट्रेन के कोच भी बनाए जाएंगे

Wed, 20 Jun 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Jun 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
coaches for metro and bullet train will be made in raebareli rail coach factory
रायबरेली स्थित रेल कोच फैक्ट्री में बनते कोच। - फोटो : amar ujala
रायबरेली में लालगंज स्थित रेल कोच फैक्ट्री की क्षमता में तीन गुना वृद्धि होगी। इसमें मेट्रो व बुलेट ट्रेन के कोच का निर्माण भी होगा। इसके अलावा, गोरखपुर में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव मेंटीनेंस शेड के प्रथम चरण का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


अवस्थापना व औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) डॉ. अनूप  चंद्र पांडेय ने यह जानकारी इन्वेस्टर्स समिट में घोषित पांच परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित बैठक में दी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इन परियोजनाओं का एलान किया था। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इनके क्रियान्वयन से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी व रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


आईआईडीसी ने बताया कि झांसी के लिए घोषित रिफरबिशमेंट फैक्ट्री के लिए रेलवे ने 120 एकड़ जमीन की व्यवस्था की है। प्रोजेक्ट पर जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा। साथ ही, गोरखपुर में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव्स मेंटीनेंस शेड के कार्यों के लिए टेंडर को अंतिम रूप दे दिया गया है। पहले चरण का काम 31 दिसंबर तक पूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में महाप्रबंधक मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली राजेश अग्रवाल, प्रिंसिपल चीफ मेंटीनेंस इंजीनियर अनूप कुमार, प्रिंसिपल चीफ मेंटीनेंस इंजीनियर उत्तर-मध्य रेलवे देवेंद्र कुमार, एनईआर के एडीआरएम मुकेश व कई अन्य रेल अफसरों के अलावा विशेष सचिव अंकित अग्रवाल भी मौजूद रहे।

फतेहपुर रेल ऑक्सीलरी का काम पूरा

coaches for metro and bullet train will be made in raebareli rail coach factory
आईआईडीसी ने बताया कि रेलवे अधिकारियों के अनुसार फतेहपुर रेल ऑक्सीलरी/एनसिलरी पार्क का कार्य लगभग पूरा हो गया है। पार्क में अगले महीने रेलवे से जुड़े उपकरणों व सामानों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

सीतापुर-मैलानी रूट बनेगा हेरिटेज ईको टूरिज्म रूट
अवस्थापना व औद्योगिक विकास आयुक्त ने बताया कि रेल अधिकारियों के साथ मैलानी-सीतापुर छोटी लाइन रेलवे रूट को दुधवा व कतरनिया घाट से जोड़ते हुए हेरिटेज ईको टूरिज्म रेल रूट बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई है। रेलवे अफसरों से कहा गया है कि वे प्रदेश के पर्यटन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर आगे की कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed