{"_id":"65da3702c201f1a87b02e293","slug":"coach-production-manufacturing-technology-tested-raebareli-news-c-101-1-slko1034-111170-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोच उत्पादन, निर्माण तकनीक को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोच उत्पादन, निर्माण तकनीक को परखा
Sun, 25 Feb 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैकशन एवं रोलिंग स्टॉक) सतीश कुमार ने शनिवार को आधुनिक रेड डिब्बा कारखाना (आरेडिका) का दौरा किया। महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा और फैक्टरी के उच्चाधिकारियों के साथ रेलवे बोर्ड सदस्य ने कोच उत्पादन एवं निर्माण तकनीकी का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल पहिया कारखाने को भी देखा और फिर समीक्षा की।
रेलवे बोर्ड सदस्य ने शैल शॉप, बोगी शॉप, व्हील शॉप, फर्निशिंग शॉप आदि में कोच उत्पादन से संबंधित सामग्री के उचित रखरखाव के सुझाव दिए। मशीनों की कार्य दक्षता को परखा और काम कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की। कोच उत्पादन में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। मेमो टेस्ट शैड में आरेडिका में निर्माणाधीन प्रथम मेमो की गति का निरीक्षण किया। विश्व स्तरीय गुणवत्ता के कोचों के निर्माण के लिए सुझाव भी दिए।
उन्होंने व्हील फैक्टरी परिसर का दौरा किया और क्रियाकलापों को देखा। रेलवे बोर्ड सदस्य ने रेल पहिया की सप्लाई चैन को प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा की। इस मौके पर एसएस कलसी, संजय कुमार कटियार, हरीश चंद्र, राजीव खंडेलवाल, डीके सिंह, आरएन तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, संदीप शुक्ला, सदानंद सरकार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना निरीक्षण करने आए रेलवे बोर्ड सदस्य सतीश कुमार को मजदूर संघ अध्यक्ष आदर्श सिंह बघेल ने ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में अन्य उत्पादक इकाइयों की तरह आरेडिका कर्मचारियों को भी इंसेंटिव दिए जाने, कर्मचारियों की प्रस्तावित संख्या 5082 में रिक्त पड़े सभी पदों को भरे जाने, नई पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, आठवें वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने समेत अन्य मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। इस मौके पर सुशील गुप्ता, राकेश कुमार, सचिन साहू, पप्पू कुमार आदि मौजूद रहे।