{"_id":"3565b58c4b69e987081a364fa437648c","slug":"cms-quest-2013-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन को आसान बनाती बायोटेक्नोलॉजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन को आसान बनाती बायोटेक्नोलॉजी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Aug 2013 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा का
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बायोटेक्नोलॉजी महोत्सव ‘क्वेस्ट-2013’ का तीसरा दिन जैव
प्रौद्योगिकी के विभिन्न आयामों से गुंजायमान रहा।
विश्व के छह देशों से आए स्टूडेंट्स ने रोचक प्रतियोगिताओं के माध्यम से बायोटेक्नोलॉजी के मनुष्य के जीवन उपयोगिता को समझाया।
तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं की शुरुआत टर्नकोट के साथ हुई। प्रतिभागियों ने ‘इट इज राइट टू यूज बायोमेडिकल टेक्नोलॉजीज टू मेक अस बेटर’ विषय पर अपने विचार रखे।
प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका डॉ. राशिद रिजवी, मो. राशिद सिद्दीकी एवं डॉ. शिर्ले जैन ने निभाई। इसके अलावा सोमवार को जूनियर वर्ग की क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमें 56 टीमों ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।
उधर, ई-पेन्टिंग प्रतियोगिता और ट्रान्सम (थीम प्रजेन्टेशन प्रतियोगिता) में प्रतिभागी छात्रों ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। तीसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन ट्रिपल आईटी इलाहाबाद के प्रो. कृष्णा मिश्रा ने किया।