फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM's advisor Avaneesh Awasthi's mother's purse stolen

Lucknow News: सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी की मां का पर्स चोरी

Wed, 29 Jan 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
CM's advisor Avaneesh Awasthi's mother's purse stolen
सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी की मां का पर्स चोरी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार सेवानिवृत्त आईएएस अवनीश अवस्थी की मां उषा अवस्थी का पर्स चोरों ने पार कर दिया। वह 16 जनवरी को पुलिस लाइन में जरूरी काम से गई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनका पर्स चुरा लिया। पर्स में 10 हजार रुपये, डेबिट कार्ड, घर की चाबी और कुछ जरूरी कागजात थे। उषा अवस्थी ने हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया। हालांकि, मामला महानगर से जुड़ा होने के कारण उसे स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक मामले की विवेचना अब महानगर पुलिस कर रही है। उधर, चोरों ने डेबिट कार्ड से 10-10 हजार करके कुल एक लाख रुपये भी निकाल लिए। जानकारी होने पर उषा ने सीएसआई टॉवर स्थित एसबीआई बैंक के शाखा में शिकायत की। इसके बाद डेबिट कार्ड बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed