फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi will inaugurate first electric city bus charging station on 25 june

इलेक्ट्रिक सिटी बस का पहला चार्जिंग स्टेशन तैयार, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Mon, 17 Jun 2019 04:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Jun 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate first electric city bus charging station on 25 june
दुबग्गा डिपो में बना पहला चार्जिंग स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी के लखनऊ में दुबग्गा डिपो स्थित कार्यशाला में देश का पहला इलेक्ट्रिक सिटी बस चार्जिंग स्टेशन लगभग बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 25 जून को इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कंपनी की बाकी 26 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का शुभारंभ हो जाएगा।

विज्ञापन


पर्यटक इलेक्ट्रिक सिटी बस से लखनऊ दर्शन कर पाएंगे। नगरीय परिवहन निदेशालय के मुताबिक चार्जिंग स्टेशन के उद्घाटन के बाद चार्जिंग स्टेशन से बची 26 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का शुभारंभ हो जाएगा। इनमें 12 बसें दुबग्गा से कैसरबाग होकर चारबाग के लिए वहीं 14 बसें लखनऊ दर्शन कराने को चलने लगेंगी।
विज्ञापन


इन बसों के संचालन से पुराने शहर ठाकुरगंज एवं चौक से चारबाग एवं गोमतीनगर का आवागमन सुगम हो जाएगा। चार्जिंग स्टेशन के निर्माण में 10.22 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें 7.82 करोड़ चार्जिंग शेड के निर्माण और 2.40 करोड़ रुपये बिजली कनेक्शन लेने में लगे। अब एक साथ 24 इलेक्ट्रिक सिटी बसें चार्ज हो सकेेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई से कैशलेस सफर
40 इलेक्ट्रिक सिटी बसों में जुलाई से कैशलेस सफर की सुविधा मिलेगी। यात्री मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से सिटी बस में भी सफर कर सकेंगे। स्मार्ट कार्ड से सफर करने पर किराये में 20 फीसदी की छूट भी मिलेगी।

देखें- किस रूट पर कितनी बसें चलेंगी

CM Yogi will inaugurate first electric city bus charging station on 25 june
पहला चार्जिंग स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

यह होगा किराया
किमी              रुपये
0-3                 15
3.1-6              20
6.1-10            25
10.1-14          30
14.1-17          35
17.1-20          40
20.1 से अधिक  45

किस रूट पर कितनी बसें चलेंगी
दुबग्गा से चारबाग          12
दुबग्गा से गोमतीनगर      14

बसों के संचालन की तैयारियां पूरी
दुबग्गा स्थित डिपो में देश का पहला इलेक्ट्रिक सिटी बस चार्जिंग स्टेशन 90 फीसदी बन कर तैयार हो गया है। 40 इलेक्ट्रिक सिटी बसोें के संचालन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। - आरिफ सकलेन, प्रबंध निदेशक लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed