फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM yogi will distribute joining letters to nalkoop Chalak.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ दिसंबर को 3209 नलकूप चालकों को देंगे नियुक्ति पत्र

Mon, 07 Dec 2020 04:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Dec 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
CM yogi will distribute joining letters to nalkoop Chalak.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को एक बड़ी राहत दी है। अब किसानों को सिंचाई के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नलकूप चालकों की नियुक्ति का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री नौ दिसंबर को सिंचाई विभाग के 3209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। महिला सशक्तीकरण को सार्थकता देते हुए इन 3209 नलकूप चालकों में से 516 महिला अभ्यर्थियों की भी नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने नलकूप चालकों की कमी के वजह से सिंचाई में आ रही दिक्कतों को देखते हुए रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) को पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद आयोग ने भर्ती प्रक्रिया को पूरा करते हुए परिणाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


आयोग ने 3209 नलकूप चालकों का चयन कर इसकी सूची सिंचाई विभाग को भेजी थी। विभाग ने 3209 नलकूप चालकों को उनकी योग्यता क्रमांक के अनुसार ऐच्छिक जनपद विकल्पों के अनुरूप आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलकूप चालकों की नियुक्ति से नलकूप का संचालन और रखरखाव आसान होगा। इससे किसानों को सुचारू रूप से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। नलकूप में किसी प्रकार की खराबी आने पर उसे समय से ठीक कराया जा सकेगा। इसके लिए किसानों को बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा।

पहले एक ही चालक करता था चार नलकूपों का संचालन

प्रदेश में सिंचाई (यांत्रिक) विभाग में 34,401 राजकीय नलकूपों के संचालन के लिए 73 नलकूप अनुरक्षण खंड हैं, जिनमें नलकूप चालकों के कुल 18811 पद स्वीकृत हैं। अभी तक स्वीकृत पदों के सापेक्ष मात्र 9198 नलकूप चालकों के कार्यरत होने के कारण प्रत्येक नलकूप चालक को करीब चार नलकूपों के संचालन को देखना पड़ता था, इससे किसानों को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन विभाग में 12407 नलकूप चालकों की उपलब्धता से अब एक नलकूप चालक दो से तीन नलकूपों के संचालन के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिससे सिंचाई सुविधा का लाभ बेहतर प्रबंधन और सुगमता से किसानों को दिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed