{"_id":"5af559ee4f1c1bda408b4617","slug":"cm-yogi-visits-sitapur-met-the-victims-of-dogs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: योगी ने घायल बच्चों से सुनी आपबीती, बेहतर इलाज का आश्वासन दिया पर आर्थिक मदद का जिक्र नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: योगी ने घायल बच्चों से सुनी आपबीती, बेहतर इलाज का आश्वासन दिया पर आर्थिक मदद का जिक्र नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 11 May 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में घायल बच्चे से हालचाल पूछते सीएम योगी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर सीतापुर पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद वह सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती अमन और अभिषेक से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। दोनों बच्चे आदमखोर कुत्तों के हमले में घायल हुए थे।
सीएम ने बच्चों के परिवारीजनों से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि इलाज में कोई कमी नहीं की जाएगी। अस्पताल स्टाफ को भी निर्देश किया कि बेहतर इलाज किया जाए।
खैराबाद क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी अमन और मछरेहटा के गुरैनी गांव निवासी अभिषेक को आदमखोर कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया था। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
घायल बच्चों से मिलने पहुंचे सीएम ने उनसे पूछा कि कुत्तों ने कब और कैसे अटैक किया। बच्चों ने उन्हें आपबीती सुनाई। सात से आठ मिनट तक उनका हालचाल लेने के बाद सीएम वहां से निकल गए। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने का कोई आश्वासन नहीं दिया।