फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi to visit ambedkarnagar today, projects worth billions inaugurated

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, आतंकवाद के समूल नाश के लिए खत्म किया गया अनुच्छेद 370

Sat, 07 Sep 2019 09:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बेडकरनगर Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 07 Sep 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
cm yogi to visit ambedkarnagar today, projects worth billions inaugurated
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के विधानसभा उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अंबेडकरनगर के एनडी इंटर कॉलेज मैदान में लगभग दो अरब रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

विज्ञापन


परिसर में ही आयोजित सभा में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद के समूल नाश व कश्मीर के विकास के लिए ही अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। साथ ही घोषणा की कि सरकार निराश्रित पात्रों के घर तक राशन पहुंचाने तथा निकटवर्ती किसी भी कोटेदार से राशन प्राप्त करने की सुविधा जल्द ही प्रदान करने जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न योजनाओं के 50 से अधिक पात्रों को मंच पर बुलाकर योजना से संबंधित प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में वह कर दिखाया है, जिसका इंतजार देश की जनता को लंबे समय से था। नये भारत के निर्माण का सपना मोदी जी का है। इस सपने को साकार करने के लिए सभी को आगे आना होगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना तभी साकार होगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आतंक के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आभार जताएं।

वहीं, तीन तलाक पर कानून का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान में यह ऐतिहासिक कार्य भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।

'अपराध व भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के तहत किया काम'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने अपराध व भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के तहत काम किया है। गरीबों का उत्पीड़न करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। जाति की राजनीति करने के नाम पर खिंचाई करते हुए कहा कि कुछ दलों ने जाति के नाम पर सिर्फ खुद व परिवार का बैंक बैलेंस बढ़ाने का काम किया है।

ढाई वर्ष के अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इस अवधि में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। नौकरी के नाम पर अब लोगों को ठगा नहीं जा रहा। जोर देकर कहा कि हमने सवा दो लाख युवाओं को नौकरी दी लेकिन, कोई भी उंगली नहीं उठा सका।

'हमने जाति के आधार पर राशन कार्ड का वितरण बंद कराया'

उन्होंने कहा कि हमने बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ रोका तो वहीं गरीबों की जमीन पर अब कब्जे नहीं हो रहे हैं। हमने जाति के आधार पर राशन का वितरण बंद कराया।

उपचुनाव का जिक्र किए बगैर मुख्यमंत्री ने सभा में पहुंचे लोगों से कहा कि जब काम भाजपा की सरकार कर रही है तो समर्थन भी भाजपा का होना चाहिए।

सभा को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, आलापुर विधायक अनीता कमल, टांडा विधायक संजू देवी, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed