{"_id":"593120f24f1c1b7873bdaf49","slug":"cm-yogi-takes-action-against-police-breaking-law-and-order","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कानून से खेलने वाले पुलिसवालों पर सीएम नाराज, लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कानून से खेलने वाले पुलिसवालों पर सीएम नाराज, लिया एक्शन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Jun 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कानून के रखवालों की कानून तोड़ने की शिकायत मिलने पर सीएम आदित्यनाथ सख्त नाराज हैं। मथुरा, हाथरस, मैनपुरी और गोंडा में मिली पुलिस की शिकायतों पर सीएम ऑफिस ने संज्ञान लिया और गृह विभाग ने इस पर कार्रवाई की है।
बता दें कि मथुरा में चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र बालियान के विदाई समारोह में दो पत्रकार थे जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर पाया गया है। इस अपराधी ने उ. नि को पगड़ी बांधी। कार्यक्रम में मौजूद हिस्ट्रीशीटर पर 10-15 संगीन अपराध हैं। इस मामले में चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र बालियान और वरिष्ठ उ. नि. विनोद तोमर को निलंबित कर दिया गया है।
वहीं हाथरस में घर से भाग रहे लड़का-लड़की की गश्त के दौरान दो होमगार्ड्स ने तलाशी ली। चेकिंग में उनके पास नोटों की गड्डियां मिलीं। होमगार्ड्स ने गड्डियां निकालकर रख ली। लड़का-लड़की बाद में आगरा में मिल गए।
विज्ञापन
उनके पास कुल 3.66 लाख रुपए थे जिसमें से लड़का-लड़की ने कुछ रुपए खर्च कर लिए थे। लड़का लड़की की शिकायत पर होमगार्ड्स को पकड़ा गया और उनके पास से 1.50 लाख रुपए बरामद भी हो गए।
लड़का-लड़की का कहना है कि होमगार्ड्स ने कुल 2.64 रुपये निकाल लिए। प्रमुख सचिव गृह ने जानकारी दी कि इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज करके दोनों होमगार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

अश्लील मैसेज भेजने वाली पुलिस पर भी गिरी गाज
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
गृह विभाग ने जानकारी दी कि मैनपुरी में महिला को अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत की पुष्टि हो जाने के बाद उ. नि राधेरमण को निलंबित कर दिया गया और विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
वहीं गोंडा में शराब के नशे में रोडवेज कमिईयों को पीटे जाने की शिकायत निराधार है लेकिन रोडवेज कर्मियों के साथ हुए विवाद के कारण फिलहाल सिपाही रामलाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।