{"_id":"5adc56da4f1c1b6e098b5c5d","slug":"cm-yogi-surprise-visit-to-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक शाहजहांपुर पहुंचे सीएम योगी, डीएम, एसपी को भनक तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक शाहजहांपुर पहुंचे सीएम योगी, डीएम, एसपी को भनक तक नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 22 Apr 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
मंडी में गेहूं खरीद का निरीक्षण करते सीएम योगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलों में विकास योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए सीएम योगी ने औचक निरीक्षण का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत शाहजहांपुर से हुई। रविवार सुबह राजधानी लखनऊ से सीएम योगी के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी लेकिन यह किसी को नहीं पता था कि वह जा कहां रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही वह शाहजहांपुर पहुंचे। शाहजहांपुर के डीएम और एसपी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सीएम के पहुंचते ही पूरा प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। शाहजहांपुर पहुंचे सीएम योगी ने वहां की विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही, रोजा मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी बचौलिये को न आने दिया जाए, साथ ही गेहूं का भुगतान तीन दिन के अंदर कर दिया जाए।
विज्ञापन
मंडी में किसानों के बैठने व खाने पीने की उचित व्यवस्था करने को भी मुख्यमंत्री ने कहा। यहां वह लखीमपुर के लिए रवाना हो गए।
बताते चलें कि विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए सीएम योगी ने स्वयं औचक निरीक्षण करने की घोषणा की थी। साथ ही कमियां पाए जाने पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रायबरेली के दौरे पर आए थे। इस दौरान सीएम योगी से उनकी बीस मिनट तक गुफ्तगू की थी। जानकारों का कहना है कि प्रशासनिक मशीनरी की कार्यशैली और जनसमस्याओं को लेकर सीएम योगी से जमीनी हकीकत पता करने को कहा था।
हाई कमान के इसी आदेश का पालन करते हुए रविवार से सीएम योगी ने जिलों का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। सीएम योगी ने लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।