फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said, the virus has weakened, not over, now the responsibility of the people of the state has increased

सीएम योगी ने कहा, वायरस कमजोर हुआ है, खत्म नहीं हुआ अब प्रदेशवासियों की जिम्मेदारी बढ़ी

Tue, 08 Jun 2021 11:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Jun 2021 11:12 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि यह सुखद है कि सांसद, विधायक गणों सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने सीएचसी, पीएचसी को गोद लेने में रुचि दिखाई है। आईएमए के स्तर से भी सीएचसी/पीएचसी गोद लिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
CM Yogi said, the virus has weakened, not over, now the responsibility of the people of the state has increased
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। स्थिति सामान्य हो रही है, ऐसे में हर प्रदेशवासी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। यूपी में एक पॉजिटिव केस की पुष्टि होने पर लगभग 30.5 नमूनों की जांच की गई है। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि संक्रमण की चेन टूट सकी है और प्रदेश सुरक्षित है। प्रति पॉजिटिव केस जांच के मामले में देश में यूपी ने सबसे अधिक जांच की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-9 के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मुख्ममंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुरूप उत्तर प्रदेश ने ट्रेसिंग-टेस्टिंग को लेकर शुरू से ही सटीक रणनीति अपनाई है। प्रति पॉजिटिव जांच के पैमाने पर महाराष्ट्र में जहां 6.4 टेस्ट प्रति पॉजिटिव केस, कर्नाटक में 11.5, केरल में 8, दिल्ली में 14, तमिलनाडु में 12.8 और आंध्र प्रदेश में 11.4 टेस्ट किए गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 30.5 रहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के आधारभूत ढांचे को और मजबूत करने के लिए प्रदेशव्यापी कार्यक्रम चल रहा है। यह सुखद है कि सांसद, विधायक गणों सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने सीएचसी, पीएचसी को गोद लेने में रुचि दिखाई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन-आईएमए से संपर्क कर उन्हें भी इस महाभियान से जोड़ा जाना चाहिए। आईएमए के स्तर से भी सीएचसी/पीएचसी गोद लिया जाना चाहिए। व्यवस्था को और बेहतर करने में यह सहयोग महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार प्रयासों से प्रदेश में कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। प्रदेश में कोई भी ऐसा जनपद नहीं है, जहां 600 से अधिक एक्टिव कोविड केस हों। ऐसे में सभी जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जा रही है। पूरे प्रदेश में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार खुलेंगे। आवागमन तथा अन्य गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो सकेंगी। रात्रिकालीन बंदी और साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था सभी जगह एक समान रूप से लागू होगी। हमें समझना होगा कि वायरस कमजोर हुआ है, खत्म नहीं हुआ। संक्रमण कम हुआ है, पर जरा सी लापरवाही संक्रमण को फिर बढ़ा सकती है। सभी लोग मास्क, सैनिटाइजेशन, दो गज की दूरी जैसे कोविड बचाव के व्यवहार को जीवनशैली में शामिल करें। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। भीड़ से बचें। पुलिस अपनी सक्रियता और बढ़ाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृत कर्मचारियों के परिवार के साथ संवेदनशीलता बरती जाए

कोरोना वॉरियर्स, पुलिस कर्मी अथवा किसी राज्य कर्मचारी की मृत्यु यदि कोविड संक्रमण से हुई हो तो विभाग संबंधित परिवार के साथ संवेदनशीलता और सहानुभूतिपूर्वक सहयोग करने के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अनुग्रह राशि का भुगतान हो या मृतक आश्रित सेवायोजन या अन्य कोई प्रकरण, कोई फाइल लंबित न रहे। जिलों में जिलाधिकारी और शासन स्तर पर विभागीय प्रमुख इसकी मॉनीटरिंग करें। जिससे किसी भी परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े। 

बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा की व्यवस्था के निर्देश 
कोविड के कारण जिन बच्चों के माता-पिता का देहांत हुआ है, उनके लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनया शुरू की गई है। इसी प्रकार नॉन कोविड बीमारियों से जिन बच्चों के अभिभावकों का निधन हुआ है, उनके पालन-पोषण और शिक्षा-दीक्षा की भी समुचित व्यवस्था जरूरी है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे बच्चे जो सभी पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें भी सभी जरूरी संसाधन दिए जाने चाहिए। इनके लिए अच्छी कार्ययोजना तैयार की जाए। राज्य सरकार सभी अनाथ/निराश्रित बच्चों को विकास के सभी अवसर उपलब्ध कराएगी। 

केंद्र की मदद से बढ़ेगा टीकाकरण
सीएम ने कहा कि कोविड टीकाकरण संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कवर है। प्रधानमंत्री ने 21 जून से सभी आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उनका यह प्रयास टीकाकरण को और गति देने वाला है। इस माह एक करोड़ डोज वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

जून में रोजाना 6 लाख डोज टीका लगाने का हो प्रयास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून माह में टीकाकरण की गति बढ़ाकर प्रतिदिन लगभग 6 लाख डोज दिए जाने का प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि जुलाई से प्रतिदिन कम से कम 10 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जाएं। 


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में  कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि बाजारों में भीड़ जुटने ना होने पाए। बाजारों में खरीदार और दुकानदार दोनों को मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना सुनिश्चित किया जाए। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को 457085 डोज टीकाकरण किया गया। अब तक प्रदेश में 17559027 को पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि 3670756 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। अब तक प्रदेश में 2.11 करोड़ डोज टीकाकरण किया जा चुका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed