Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said that festival of lights in Ayodhya is giving new energy to economy along with faith

यूपी: 'कुम्हार के श्रम और किसान की उपज को मिली खुशहाली'; योगी बोले- परिवार की आजीविका को रोशनी दे रहा दीपोत्सव

Mon, 02 Nov 2026 10:44 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 02 Nov 2026 10:44 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा दे रहा है। इससे कुम्हारों, किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए रोजगार व कारोबार के अवसर बढ़ रहे हैं। 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने रामनगरी की सांस्कृतिक संभावनाओं को आजीविका से जोड़ने की पहल की है। 

विज्ञापन
CM Yogi said that festival of lights in Ayodhya is giving new energy to economy along with faith
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके सामाजिक और आर्थिक महत्व को रेखांकित किया है। उन्होंने सोमवार को 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है। यहां प्रज्ज्वलित होने वाला हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि दीपोत्सव केवल धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव नहीं है, बल्कि स्थानीय कारीगरों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए रोजगार व कारोबार के नए अवसरों का माध्यम भी बन रहा है। रामनगरी में जलने वाले लाखों दीप श्रमशील परिवारों के जीवन में खुशहाली की उम्मीद जगा रहे हैं।

विज्ञापन

2017 से पहले सांस्कृतिक संभावनाओं को आजीविका से जोड़ने का अभाव

सीएम योगी ने अपने पोस्ट में वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय अयोध्या की सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की गई थी। आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का पूर्णतः अभाव था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामनगरी की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्व का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाने की दिशा में पहले गंभीर प्रयास नहीं किए गए। ऐसे में दीपोत्सव जैसे आयोजन के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की संभावनाएं अब साकार हो रही हैं।

डबल इंजन सरकार ने दूर किया अंधकार

सीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को दूर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लाखों दीपों से आलोकित होने वाला भव्य दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम एवं कारोबार के नए अवसर सृजित कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि जिस दीये से रामनगरी जगमगाती है, उसी से किसी श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जागती है। दीपोत्सव की यही विशेषता है कि यह आस्था के साथ स्थानीय लोगों की आजीविका और आर्थिक समृद्धि को भी नई दिशा दे रहा है।

स्थानीय कारीगरों और छोटे कारोबारियों को मिल रहा संबल

अयोध्या में दीपोत्सव के आयोजन से मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हारों, स्थानीय श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को कारोबार के नए अवसर मिल रहे हैं। सीएम के संदेश में इस बात पर जोर दिया गया है कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़कर आमजन की आजीविका को मजबूत किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed