फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: Tents are the identity of Mahakumbh, arrangements should be better, inspected the tent city bein

सीएम योगी बोले: महाकुंभ की पहचान टेंट, बेहतर होनी चाहिए व्यवस्था, ट्रेनों से 10 करोड़ लोगों के आने का अनुमान

Mon, 23 Dec 2024 10:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 23 Dec 2024 10:10 PM IST
सार

Mahakumbh 2025: प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित दशाश्वमेध घाट पर मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की आरती उतारी और दशाश्वमेध महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन
CM Yogi said: Tents are the identity of Mahakumbh, arrangements should be better, inspected the tent city bein
सीएम ने किया घाट पर पूजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में देश-दुनिया से आ रहे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के बेहतर आवागमन, बेहतर आवासीय सुविधा और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। सोमवार को महाकुंभ की तैयारियों का निरीक्षण करने प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में बन रही टेंट सिटी का निरीक्षण किया और कहा कि यहां रुकने वाले लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय से किए जाएं। सीएम को बताया गया कि संगम किनारे अरैल में बन रही इस सभी सुविधाओं से युक्त टेंट सिटी में 6000 से अधिक लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है। सीएम को अधिकारियों ने बताया कि प्रोटोकॉल प्रबंधन के तहत मेला सर्किट हाउस में 250 शिविर, न्यायाधीशों के लिए 175 शिविर, टेंट सिटी के अंतर्गत 2200 से अधिक शिविर की उपलब्धता की जा रही है।
विज्ञापन


प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित दशाश्वमेध घाट पर मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की आरती उतारी और दशाश्वमेध महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए आशीर्वाद मांगा। इसी क्रम में उन्होंने स्वरूप रानी अस्पताल और बर्न यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मेले के केंद्रीय चिकित्सालय के साथ लगातार संवाद-समन्वय बनाये रखें। पूरा चिकित्सकीय तंत्र 24 घंटे सक्रिय रहें। सभी स्थायी और अस्थायी अस्पतालों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। कार्मिकों की शिफ्टवार ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। आपात स्थितियों में एम्बुलेंस का रिस्पांस टाइम भी न्यूनतम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रेन से आएंगे 10 करोड़ श्रद्धालु

प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार और रेलवे के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाये रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए रेलवे सबसे सुलभ साधन है। लगभग 10 करोड़ लोग इस बार ट्रेन से महाकुंभ आएंगे। विभिन्न प्रांतीय भाषाओं में रेलवे अनाउंसमेंट किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को रेलवे स्टेशन से महाकुंभ मेला क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की बसें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। रेल अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस बार प्रयागराज जंक्शन पर 22 हजार लोगों के रुकने की क्षमता के साथ अलग-अलग आश्रय स्थल बनाये गए हैं। पूरे शहर में रेलवे ने 01 लाख लोगों के रुकने के प्रबंध किए हैं।

एयरपोर्ट के काम पर जताया संतोष

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट जाकर वहां के काम देखे और कार्यों पर संतोष जताया। उन्होंने जनवरी के पहले सप्ताह में सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट से भी प्रयागराज आएंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी की जाए। प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक मुकेश उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट साइट पर पूरा ले आउट प्लान भी देखा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर महाकुंभ को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सभी काम 31 दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed