फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: Strict action will be taken against illegal mining, accountability of DM and mining officer will

सीएम योगी बोले: अवैध खनन पर होगी सख्त कार्रवाई, डीएम व खनन अधिकारी की तय होगी जवाबदेही

Wed, 11 Dec 2024 10:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Dec 2024 10:32 PM IST
सार

CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने अवैध खनन के मामलों में सख्ती बरतने की बात कही है। 

विज्ञापन
CM Yogi said: Strict action will be taken against illegal mining, accountability of DM and mining officer will
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में 2407.20 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। इसमें और वृद्धि की अपेक्षा है। राजस्व प्राप्ति के लिए जिलाधिकारी और जिला खनन अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए। सोनभद्र, बांदा, कौशांबी और महोबा में खनन के लिहाज से राजस्व वृद्धि की असीम संभावनाएं हैं। कम राजस्व प्राप्त करने वाले जिलों में बढ़ोतरी के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन, विभाग और जिलास्तर पर लंबित आवेदन पत्रों पर शीघ्रता से निर्णय लेकर कार्रवाई बढ़ाई जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी के कैचमेंट एरिया में किसी भी तरह के अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तकनीक का उपयोग करते हुए इसे सख्ती से रोका जाए। स्वीकृत खनन क्षेत्र के अंदर खनन कर रहे वाहनों पर व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) लगाया जाए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि खनन स्वीकृत क्षेत्र में ही हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों से प्रदेश में उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की वैधता की जांच के लिए उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश से एपीआई इंटीग्रेशन किया गया है। अवैध खनन को रोकने के लिए टास्क फोर्स समय-समय पर छापे मारती रहें। छापेमारी के दौरान विभागीय अधिकारी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहें। इसकी वीडियोग्राफी भी नियमित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विभाग के विभिन्न स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। जून से अगस्त के मध्य ही वर्ष भर की कार्ययोजना तैयार की जाए। परिवहन विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तेजी से प्रयास करें। सड़कों के किनारे ओवरलोड वाहन कतई न खड़े किए जाएं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कर चोरी और ओवरलोडिंग रोकने के लिए जिलों में 55 चेक गेट्स स्थापित किए गए हैं। इन पर शीघ्र ही वे-इन-मोशन संयंत्र लगाए जाएं। ओवरलोडिंग हर हाल में जीरो पॉइंट पर ही रोकी जाए। केंद्रीय खनन मंत्रालय ने स्टेट माइनिंग रेडिनेंश इंडेक्स तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में विभिन्न विभागों के समन्वय से आवश्यक सूचनाओं की समय से उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।


ईंट भट्टों में न किया जाए उपजाऊ मिट्टी का उपयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के किनारे मिट्टी-बालू तथा सिल्ट का प्रयोग ईंट बनाने में किया जाए। यह पर्यावरण को बचाने में कारगर होगा। उपजाऊ जमीन की मिट्टी का प्रयोग ईंट भट्ठों में न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed