फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: Ramlala played Holi after 500 years, now Kunj streets of Mathura-Vrindavan are waiting

सीएम योगी बोले: रामलला ने खेली 500 वर्ष बाद होली, अब मथुरा-वृंदावन की कुंज गलियां कर रहीं इंतजार

Thu, 28 Mar 2024 07:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 Mar 2024 07:17 AM IST
सार

CM Yogi: सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में रामलला ने 500 वर्षों बाद होली खेली हैं। अब बारी मथुरा की गलियों में होली खेलने की है। उनके इस बयान के राजनीतिक मतलब निकाले जाने तय हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi said: Ramlala played Holi after 500 years, now Kunj streets of Mathura-Vrindavan are waiting
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन के जरिए चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद किया। योगी ने कहा कि हम सभी ने 'होली खेले रघुबीरा' भजन सुना है, लेकिन 500 वर्ष में पहली बार अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने अपने धाम में विराजमान होकर होली खेली। मथुरा-वृंदावन की गलियां भी इंतजार कर रहीं हैं। पूरी दुनिया में मथुरा-वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, नंदगांव, बलदेव में खेली होली की चर्चा है। उन्होंने इस बयान से जहां राजनीतिक माहौल बनाया, वहीं कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार चुनावी समर में दो पक्ष स्पष्ट नजर आ रहे हैं। एक के लिए परिवार पहले है तो मोदी के नेतृत्व वाले पक्ष के लिए राष्ट्र। एक पक्ष अपने कृत्यों से माफिया राज को बढ़ावा देता है तो मोदी का पक्ष कानून के राज को प्रभावी ढंग से लागू करता है। उन्होंने मथुरा से सांसद व भाजपा उम्मीदवार हेमामालिनी के पक्ष में वोट देने की अपील की और विकास योजनाओं को गिनाकर मोदी का मतलब भी बताया। इससे पहले सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां पूजा के बाद गोवर्धन चौराहा स्थित मंगलम रिसोर्ट में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन


गंगा मैया के बाद अब यमुना की बारी
सीएम ने कहा कि जब पहली बार सांसद के रूप में हेमामालिनी सदन में पहुंचीं तो कहा कि मैं ब्रज क्षेत्र की प्रतिनिधि बनकर आई हूं। उन्होंने यहां की पीड़ा बताई। आपके सांसद के मुंह से जो आवाज संसद में उठी थी, वह वैसे ही साकार होगी, जैसे एक-एक सपने साकार हो रहे हैं। सीएम ने कहा कि पांच हजार वर्ष पहले श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में पूरी लीलाएं रचीं। उसकी साक्षी बनीं थीं यमुना मैया। यमुना मैया की आवाज संसद में उठी थी, तब नमामि गंगे योजना बनाई गई। गंगा मैया के बाद अब यमुना मैया की बारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed