{"_id":"659022a47f61718a5b0589d4","slug":"cm-yogi-said-once-upon-a-time-people-used-to-hesitate-in-taking-the-name-of-ayodhya-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी बोले: एक समय लोग अयोध्या का नाम लेने में करते थे संकोच, पीएम मोदी ने खत्म किया 500 सालों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी बोले: एक समय लोग अयोध्या का नाम लेने में करते थे संकोच, पीएम मोदी ने खत्म किया 500 सालों का इंतजार
Sun, 31 Dec 2023 07:15 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 31 Dec 2023 07:15 AM IST
सार
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल शोभा के खानी... दोहे से अपने संबोधन की शुरुआत की। कहा कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी जी के करकमलों से प्रभु अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं।
विज्ञापन
रामपथ पर बच्चों से बात करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वही अयोध्या है जहां आने की बात तो दूर, नाम लेने से भी संकोच करते थे। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सबसे अधिक बार अयोध्या आने का रिकार्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा किउत्तर प्रदेश व अयोध्या जैसे विरासत से जुड़ी नगरियों को नई पहचान मोदी के कारण संभव हो पाया है।
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल शोभा के खानी... दोहे से अपने संबोधन की शुरुआत की। कहा कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी जी के करकमलों से प्रभु अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं।
विज्ञापन
500 वर्षों का इंतजार समाप्त होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना था कि प्रभु श्रीराम के आगमन से पहले अयोध्या को दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करेंगे। जिस भव्यता के साथ पीएम का स्वागत अयोध्या वासियों ने किया है, यह नए भारत की नई अयोध्या का दर्शन कराता है। उन्होंने कहा कि सीएम ने कहा कि अयोध्या बेहतरीन फोरलेन, सिक्स लेन व आठ लेन के रोड मार्ग से जुड़ा है। अमृत भारत के नाम पर दो नई ट्रेन पीएम ने प्रभु राम की जन्मभूमि अयोध्या से माता सीता के प्रकटीकरण स्थल सीतामढ़ी से जोड़ने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भगवान राम त्रेता में पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे, प्रधानमंत्री ने अयोध्या को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उपहार दे दिया है।
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु राम से इस लोक का मिलन कराने वाले त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर इस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का नामकरण परंपरा पर गौरव कराने वाला है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में हम सब अपने दायित्वों का निर्वहन कर पाएंगे। अयोध्या में 22 जनवरी के बाद अतिथि देवो भव का नया अनुभव देश-दुनिया को कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि हम सब पूरी तैयारी के साथ 22 जनवरी के कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत उसी तत्परता व जोश-खरोस से कर पाएंगे। सीएम ने उप्र व अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ की परियोजना के लिए यूपी वासियों की तरफ से प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए आभार जताया। योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बाल रामलला की मूर्ति प्रधानमंत्री को भेंट की।
ये भी थे मौजूद
इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीके सिंह, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जितिन प्रसाद, दयाशंकर सिंह, जयवीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, डॉ. अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह भी मौजूद थी।