फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said In Bihar Rahul Gandhi entry into elections is only guarantee of victory for BJP and NDA

बिहार में गरजे योगी: 'चुनाव में राहुल गांधी की एंट्री...', सीएम बोले- यही भाजपा व एनडीए की जीत की गारंटी

Fri, 31 Oct 2025 07:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 07:41 PM IST
सार

बिहार में सीएम योगी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में राहुल गांधी की एंट्री ही भाजपा व एनडीए की जीत की गारंटी है। राष्ट्र विरोधियों को बाहर का रास्ता दिखाना है। सिवान में खानदानी माफियाराज की वापसी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
CM Yogi said In Bihar Rahul Gandhi entry into elections is only guarantee of victory for BJP and NDA
सीएम योगी की जनसभा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिहार में अपनी तीन जनसभाओं में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव में राहुल गांधी की एंट्री हो चुकी है, यही भाजपा और एनडीए प्रत्याशियों की जीत की गारंटी है। 

विज्ञापन


राहुल जब भी प्रचार करने आते हैं, एनडीए की जीत तय हो जाती है। कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन सत्ता में आया तो माफियाराज, लूट, अपहरण और बेटियों की असुरक्षा का दौर लौट आएगा। गरीबों का राशन लूटेंगे, व्यापारियों को डराएंगे। एनडीए ऐसा नहीं होने देगा।

विज्ञापन

कोई मारीच और सुबाहू फिर से सिर न उठा सकेगा- योगी 

सीएम ने कहा कि मैं परसों रघुनाथपुर आया था, क्योंकि एक खानदानी माफिया वहां फिर कब्जा करना चाहता है। यूपी में हमने बुलडोजर से रौंदकर ऐसे माफिया के लिए जहन्नुम के रास्ते खोल दिए हैं। हमारी सीता मइया की धरती पर कोई मारीच और सुबाहू फिर से सिर न उठा सकेगा। 

यूपी की कानून व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि जब हमारे बुलडोजर चलते हैं, तो माफिया की अवैध संपत्तियां ढहती हैं। उन जमीनों पर गरीबों के लिए मकान बनते हैं। यूपी अब विरासत और विकास दोनों का मॉडल है। यहां न माफिया बचता है, ना ही भ्रष्टाचार पनपता है। जिन विदेशी आक्रांताओं ने नालंदा विश्वविद्यालय को ध्वस्त किया, उनके वंशज भी राजनीतिक इस्लाम की मंशा के साथ फिर आना चाहते हैं। 
 
विज्ञापन

ब्रिटिशर्स ने कारीगरों, हस्तशिल्पियों, किसानों को भूखे मरने पर मजबूर किया

सीएम ने कहा कि ब्रिटिशर्स ने यहां के कारीगरों, हस्तशिल्पियों, किसानों को भूखे मरने को मजबूर किया। अंग्रेजों की वारिस कांग्रेस ने उसी परंपरा का अनुसरण किया। जो बचा खुचा था, उसे आरजेडी ने पूरा रख लिया। इंडी गठबंधन यहां कांग्रेस, माले और आरजेडी के नाम पर आया है, ताकि गरीबों के राशन पर डकैती डाला जा सके। इसमें उनका पुराना अनुभव है। ये सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। ये देश की विरासत का विरोध करते हैं। गुलामी की मानसिकता का समर्थन करते हैं। 

अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करते हैं। सीतामढ़ी में सीता मइया के मंदिर का विरोध करते हैं। लोगों को लड़ाते हैं। पर्व त्योहार के पहले दंगा कराने की कोशिश करते हैं। जो राम का नहीं, वो हमारे किसी काम का नहीं। राम का विरोध राष्ट्र का विरोध है। जो राष्ट्र का विरोध कर रहा है, उसे राष्ट्र से बाहर का रास्ता दिखाना है।

इनके समर्थन में की जनसभा

सीएम ने पहली रैली सिवान में एनडीए प्रत्याशी मंगल पांडेय, दरौंदा से कर्णजीत सिंह और बड़हरिया से इंद्रदेव सिंह पटेल के समर्थन में की। वहीं दूसरी जनसभा में वैशाली की लालगंज विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के समर्थन में वोट मांगे। भोजपुर के अगिआंव विधान सभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी महेश पासवान के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed