फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: Doppler radar system will be introduced in the state for accurate weather forecasting, accurate

सीएम योगी बोले: प्रदेश में मौसम के सटी अनुमान के लिए लाई जाएगी डॉप्लर रडार प्रणाली, मिलेंगे सटीक अनुमान

Sat, 23 May 2026 08:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 23 May 2026 08:21 PM IST
सार

Weather in UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में मौसम के सटीक पूर्वानुमान के लिए नई तरीके वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi said: Doppler radar system will be introduced in the state for accurate weather forecasting, accurate
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में मौसम संबंधी पूर्व चेतावनी प्रणाली को और अधिक सटीक, त्वरित तथा जनकेंद्रित बनाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को राहत एवं आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान समय पर दी गई सही सूचना अनेक लोगों का जीवन बचा सकती है। इसलिए मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी तंत्र को केवल तकनीकी व्यवस्था तक सीमित न रखते हुए अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गांवों और संवेदनशील क्षेत्रों में “लास्ट माइल कनेक्टिविटी” मजबूत करने, आईवीआरएस, पंचायत स्तर के लाउडस्पीकर, स्थानीय एफएम रेडियो, मोबाइल अलर्ट तथा सोशल मीडिया का व्यापक उपयोग करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


नई डॉप्लर रडार प्रणालियों से होगी सटीक निगरानी
प्रदेश में मौसम पूर्वानुमान को अभेद्य बनाने के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। अलीगढ़, झांसी, लखनऊ, वाराणसी और आजमगढ़ में डॉप्लर वेदर रडार स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि बरेली, देवरिया और प्रयागराज में नए रडार की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही लखनऊ और प्रयागराज में विंड प्रोफाइलर रडार लगाने की कार्यवाही भी प्रगति पर है। वर्तमान में 450 ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन और 2000 ऑटोमैटिक रेन गेज पहले से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


आखरी व्यक्ति तक पहुंचेगी चेतावनी: "लास्ट माइल कनेक्टिविटी"
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि मौसम की चेतावनी केवल तकनीकी कागजों या दफ्तरों तक सीमित न रहे। गांवों और संवेदनशील इलाकों में सूचना तुरंत पहुंचाने के लिए आईवीआरएस, पंचायतों के लाउडस्पीकर, स्थानीय एफएम रेडियो, मोबाइल एसएमएस और सोशल मीडिया का एक साथ बड़ा नेटवर्क इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मई के तूफान का सबक और 'नाउकास्ट' अलर्ट
बैठक में 13 मई 2026 को आए भीषण आंधी-तूफान की समीक्षा की गई। इस आपदा की निगरानी आईएमडी 7 दिन पहले से कर रहा था, जिसे बाद में रेड अलर्ट में बदला गया था। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर और भदोही जैसे जिलों में 70 से 80 किमी/घंटा की हवाओं का नाउकास्ट अलर्ट (3 घंटे पहले की सटीक चेतावनी) 'सचेत' प्लेटफॉर्म और मोबाइल एसएमएस के जरिए समय पर भेजा गया था। मुख्यमंत्री ने इस पर जिलाधिकारियों द्वारा की गई ग्राउंड एक्शन की विस्तृत रिपोर्ट ली है।


सुरक्षित व्यवहार के लिए बनेगा एसओपी 
केवल चेतावनी देना काफी नहीं है, बल्कि लोगों को आपदा के समय क्या करना है, इसकी जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए स्कूलों और पंचायतों में जागरूकता अभियान चलेंगे। साथ ही, तेज हवाओं में गिरने वाले पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और कमजोर ढांचों का स्थानीय स्तर पर आकलन करके एक एसओपी (SOP) तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed